वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कुंभ के बाद अब माघ मेले की मोनालिसा ने जीता लोगों का दिल, दातुन बेचने वाली बासमती पर फिदा हुए लोग

Magh Mela Monalisa : माघ मेले में दातुन बेचने वाली बासमती की सादगी और खूबसूरत आंखों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

हितेश तिवारी

Monalisa Comparison : कुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा को तो लोग अब तक नहीं भूले हैं, जिनका साधारण जिंदगी से फिल्मों तक का सफर खूब चर्चा में रहा था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक नई ‘मोनालिसा’ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसे लोग माघ मेले की मोनालिसा कहकर बुला रहे हैं।

प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले से सामने आए एक वीडियो में यह युवती अपनी सादगी, मासूमियत और खूबसूरत आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई है। वीडियो वायरल होते ही लोग इसके लुक्स और एक्सप्रेशन्स की तुलना कुंभ वाली मोनालिसा से करने लगे हैं।

कुंभ के बाद अब माघ मेले की मोनालिसा

वायरल वीडियो में इस लड़की का नाम बासमती बताया जा रहा है, जो माघ मेले में दातुन और अन्य छोटी चीजें बेचने के लिए आई है। बासमती की खास बात यह है कि न तो वह किसी तरह का भारी मेकअप किए नजर आती है और न ही किसी दिखावे में रहती है। फिर भी उसकी आंखें, चेहरे के भाव और सीधी-सादी मुस्कान लोगों को खूब पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उसकी खूबसूरती बनावटी नहीं, बल्कि बेहद नेचुरल है। आपको बता दें कि प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी से हो रही है, जो 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस दौरान देशभर से साधु-संत, श्रद्धालु और दुकानदार यहां पहुंचते हैं, जिनमें से कई चेहरे सोशल मीडिया की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं।

इनकी आंखों के तो हम दीवाने हो गए

बासमती उर्फ माघ मेले की मोनालिसा के वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट travel.with.satyam से शेयर किए गए हैं, जिनमें वह कभी दातुन बेचती तो कभी कैमरे की ओर देखकर हल्की मुस्कान देती नजर आती है। वीडियो पर हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनकी आंखों के तो हम दीवाने हो गए।”

वहीं दूसरे ने कहा, “कुंभ वाली मोनालिसा भी इसके आगे कुछ नहीं है।” हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कैमरा एंगल और लाइटिंग की वजह से खूबसूरती ज्यादा उभरकर आ रही है। कुल मिलाकर, माघ मेले की यह मोनालिसा सोशल मीडिया पर चर्चा का नया केंद्र बन चुकी है।

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान