वायरल

प्यार चढ़ा परवान, 67 साल महिला को 39 साल छोटे लड़के से हुआ इश्क, Live-In में रहने के लिए कोर्ट में पहुंचे

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: कहते है ना प्यार की न उम्र होती है और नहीं कोई सीमा होती है। इसका जीता जागता उदाहरण आज हम आपको देने जा रहे है, दरअसल कुछ ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामने आया है, यहां 67 साल की रामकली और 28 साल के भोलू को आपस में प्यार हुआ और अब वह दोनों साथ रहने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जी हां उन्होंने Live-In रेलशनशिप में रहने के लिए दोनों एक-दूजे का हाथ पकड़कर कोर्ट पंहुचे, आइए जानते है पूरी खबर... 

दोनों की उम्र में 39 साल का गैप

बता दें कि यह प्रेमी जोड़ा रामकली और भोलू लिव इन में रह रहे हैं और अब आगे की जिंदगी भी इसी तरह एक-दूजे के साथ ही बिताना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जो किया है वह पूरी दुनिया को चौंका रहा है। जी हां लिव इन में रहने के लिए उन्होंने ग्वालियर की एक अदालत से बकायदा नोटरी बनवाई है। रामकली और भोलू का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं।

बता दें कि वो पिछले 6 साल से लिवइन रिलेशन में रह रहे हैं और आगे भी साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का विवाद ना हो और उनके रिश्ते को पहले से भी ज्यादा मजबूती मिले, इसके लिए वो अपने रिलेशन की नोटरी करवाई। इस खबर को सुनकर हर कोई दंग है, यही तो प्यार है। 

वकील ने दी जानकारी

दरसल ग्वालियर के एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने बताया है कि यह कपल मुरैना जिले के कैलारस का रहने वाला है। 67 साल की रामकली और 28 साल का भोलू एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ में रहना चाहते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान कोई विवाद ना हो, इसलिए दोनों ने नोटरी कराई है। नोटरी के लिए उन्होंने ग्वालियर के जिला न्यायालय में लिव इन रिलेशन रहने के लिए अपने दस्तावेज पेश किए हैं। अब देखना यह होगा की इस पर कोर्ट का क्या फैसला आता है। 

इसलिए की लिव इन रिलेशन की नोटरी

दरअसल अधिवक्ता संघ के सचिव एडवोकेट दिलीप अवस्थी के अनुसार विवादों से बचने के लिए जोड़े लिव इन रिलेशन की नोटरी तैयार कराते हैं।  हालांकि, कानूनी रूप से ऐसे दस्तावेज का कोई औचित्य नहीं होता। बता दें कि कांटेक्ट एक्ट केवल इस्लाम में मान्य होता है। जी हां यह कांटेक्ट हिन्दू विवाह अनुबंध की श्रेणी में नहीं आता है। बहरहाल जो भी हो 67 साल की रामकली की 28 साल के भोलू से प्रेम की कहानी अब सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।  

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा