वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

साड़ी पहनकर घर में दौड़ती नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल, मासूमियत और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल

Cute Baby Viral Video : इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में साड़ी पहनकर आत्मविश्वास से चलती एक नन्ही बच्ची ने यूजर्स को इमोशनल कर दिया है। यूजर्स बोले, “काला टीका लगाओ, कहीं नजर न लग जाए।”

हितेश तिवारी

Little Girl Wearing Saree : सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही-सी बच्ची साड़ी पहनकर घर के अंदर बड़े आत्मविश्वास और मस्ती के साथ चलती नजर आ रही है।

बच्ची का अंदाज इतना प्यारा है कि वीडियो देखने के बाद लोग खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। कई यूजर्स बच्ची को “घर की शान” और “लक्ष्मी” बता रहे हैं।

मासूम मुस्कान, प्यारी बोली और बेफिक्र चाल

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @gunjansingh6902 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी-सी बच्ची साड़ी पहने हुए तेज-तेज कदमों से घर के अंदर चल रही है। साड़ी संभालते हुए उसका कॉन्फिडेंस और एक्साइटमेंट देखने लायक है।

बच्ची पहले साड़ी पहनकर अपनी मां की ओर भागती है और फिर मां के कहने पर अपने नानू के पास जाकर अपनी साड़ी दिखाती है। उसकी मासूम मुस्कान, प्यारी बोली और बेफिक्र चाल ने लोगों का दिल जीत लिया है। कई यूजर्स इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में बच्ची साड़ी पहनकर इतनी आसानी से चल रही है।

काला टीका लगाओ, कहीं नजर न लग जाए

इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “इस बच्ची की एक्साइटमेंट अनमोल है।” दूसरे ने कहा, “काला टीका लगाओ, कहीं नजर न लग जाए।”

वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, “इतनी क्यूटनेस का टैक्स कौन भरेगा?” कई लोगों ने बच्ची की फास्ट वॉक की तारीफ करते हुए कहा कि बड़े लोग भी इतनी सफाई से साड़ी नहीं संभाल पाते। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के लिए खुशी और सुकून का पल बन गया है और एक बार फिर साबित करता है कि बच्चों की मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर