वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जंगल के राजा की निकली हेकड़ी! हाथी को देखते ही शेरों का पूरा झुंड भागा, वीडियो वायरल

Lion Elephant Viral Video जंगल में आराम कर रहे शेरों के झुंड की हालत उस वक्त खराब हो गई जब वहां एक विशालकाय हाथी आ गया। वायरल वीडियो में शेरों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है।

हितेश तिवारी

Lion Pride Runs Away : जंगल की दुनिया में ताकत का खेल हमेशा रोमांचक रहा है। यहां कब कौन शिकारी बने और कौन शिकार, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और हंसा-हंसा कर लोटपोट भी कर दिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीच शेरों का एक झुंड पेड़ की छांव में आराम फरमाता नजर आ रहा है। कुछ शेर जमीन पर लेटे हुए हैं, तो कुछ आंखें मूंदे सुस्ती में डूबे हुए दिखाई देते हैं। माहौल इतना शांत होता है मानो जंगल की सारी हलचल थम गई हो।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

लेकिन तभी अचानक वहां एक विशालकाय हाथी की एंट्री होती है और पूरा सीन पलट जाता है। जैसे ही शेरों की नजर गजराज पर पड़ती है, उनका सारा रौब और आत्मविश्वास हवा हो जाता है। अगले ही पल जो नजारा दिखता है, वह देखने लायक होता है।

शेरों का पूरा झुंड बिना एक पल गंवाए वहां से दौड़ लगा देता है। कोई पीछे मुड़कर नहीं देखता, तो कोई जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता नजर आता है। वहीं हाथी पूरे ठाठ से चलता हुआ पेड़ के पास पहुंचता है, मानो उसे शेरों की मौजूदगी से कोई फर्क ही न पड़ा हो।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो जंगल में असली ताकत का फर्क साफ तौर पर दिखाता है। शेर चाहे जंगल का राजा कहलाता हो, लेकिन हाथी के सामने उसकी भी हालत पतली हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल यह क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रही है। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

किसी ने लिखा कि आखिरी वाला शेर तो समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या, तो किसी ने कहा कि परिवार साथ था इसलिए शेरों ने समझदारी दिखाई। यह वीडियो साबित करता है कि जंगल में सिर्फ शिकारी होना ही काफी नहीं, असली ताकत और समझदारी भी उतनी ही जरूरी होती है।

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात