वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

खेत में बैठकर बना रहा था Reel, जूम करते ही दिखा शेरों का पूरा परिवार, वीडियो देख कांप उठे लोग

Lion Viral Video : खेत में बैठकर Reel बना रहा शख्स, कैमरा जूम करते ही सामने दिखा शेर और उसके पांच बच्चे, वीडियो वायरल

हितेश तिवारी

Gujarat Lion Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति बड़े आराम से खेत में पैर फैलाकर बैठा होता है और अपने मोबाइल कैमरे से आसपास का नजारा रिकॉर्ड कर रहा होता है।

शुरुआत में यह एक साधारण ग्रामीण वीडियो लगता है, लेकिन जैसे ही वह कैमरे को जूम करता है, देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। जूम करने पर सामने जो नजारा दिखाई देता है, वह किसी को भी डरा सकता है। खेत से कुछ दूरी पर एक शेर अपने पांच बच्चों के साथ बैठा नजर आता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में ऐसा लगता है कि शेर उस व्यक्ति की ओर लगातार देख रहा है। हालांकि शख्स उनसे थोड़ी दूरी पर बैठा होता है, लेकिन कैमरा एंगल और जूम की वजह से खतरा और ज्यादा गंभीर महसूस होता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात के भुवतिम्बी इलाके का है, जहां शेरों की मौजूदगी पहले भी देखी जाती रही है। बावजूद इसके, इस तरह खुले खेत में बैठकर शेरों के सामने Reel बनाना बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है।

यूजर्स शख्स की हिम्मत और ‘जिगरे’ की तारीफ की

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे बेहद खतरनाक स्टंट बता रहे हैं और ऐसे कंटेंट से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स शख्स की हिम्मत और ‘जिगरे’ की तारीफ करते नहीं थक रहे।

विशेषज्ञों का कहना है कि शेर जैसे जंगली जानवर को इंसान तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता और एक छोटी-सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है। Reel बनाने के चक्कर में इस तरह अपनी जान को खतरे में डालना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि दूसरों को भी गलत संदेश देता है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट