वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

46 डिग्री की गर्मी में पेड़ से गिर पड़ा चमगादड़, वकीलों ने पानी पिलाकर बचाई जान; वीडियो वायरल

Bat Rescue Video : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण गर्मी से परेशान एक चमगादड़ पेड़ से गिर पड़ा। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने पानी देकर उसकी मदद की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Lawyers Save Bat : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी लोगों के साथ-साथ जानवरों और पक्षियों के लिए भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसी बीच हमीरपुर जिले से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

वीडियो में कोर्ट परिसर के अंदर एक चमगादड़ भीषण गर्मी से परेशान होकर पेड़ से नीचे गिर गया था। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिसके कारण इंसानों के साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं।

भीषण गर्मी के कारण पेड़ से गिरा चमगादड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ वकील जमीन पर पड़े कमजोर चमगादड़ को देखकर उसके आसपास इकट्ठा हो जाते हैं। जानवर की हालत देखकर उन्होंने उसकी मदद करने का फैसला किया। एक वकील ने पानी की बोतल से उसके आसपास पानी डाला ताकि गर्मी कम हो सके और उसे राहत मिले।

शुरुआत में चमगादड़ बेहद कमजोर दिखाई दे रहा था और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उसने धीरे-धीरे पानी पीना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोग उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

चमगादड़ को बचाने पर लोगों ने की वकीलों की तारीफ

स्थानीय जानकारी के अनुसार, कुछ देर बाद चमगादड़ की हालत में सुधार होने लगा और आखिरकार वह उड़कर वापस आसमान की ओर चला गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स वकीलों की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "इंसानियत अभी भी जिंदा है।" दूसरे ने कहा, "भीषण गर्मी सिर्फ इंसानों को नहीं बल्कि हर जीव को प्रभावित कर रही है।" वहीं कई लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन के असर को अब गंभीरता से समझने की जरूरत है।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी