वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

किडनैपिंग प्रैंक से मचा स्टेशन पर हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद RPF ने शुरू की जांच

Kidnapping Prank Video : बिहार के रेलवे स्टेशन पर एक युवक का कथित किडनैपिंग प्रैंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रैंक के कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

हितेश तिवारी

RPF Investigation Prank Video : बिहार के भागलपुर जिले के अम्मापली हॉल्ट स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रैंक वीडियो बनाते हैं, लेकिन कई बार यह मजाक दूसरों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर भारी पड़ सकता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक युवक कथित तौर पर ‘किडनैपिंग प्रैंक’ करता नजर आया। इस हरकत के कारण स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलवे स्टेशन पर ‘किडनैपिंग प्रैंक’ करना पड़ा भारी

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में रूमाल लेकर कुछ महिलाओं की तरफ दौड़ता है। इसी दौरान वीडियो में आवाज सुनाई देती है कि “स्प्रे निकाल जल्दी।” इस तरह की आवाज और हरकतों से ऐसा माहौल बनता है जैसे किसी को जबरन पकड़ने या अगवा करने की कोशिश की जा रही हो।

प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई लोग घबराकर वहां से हटते और भागते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो के आगे युवक यात्रियों से बंगाल जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछता हुआ भी दिखाई देता है, लेकिन तब तक लोगों के बीच डर का माहौल बन चुका होता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस तरह के प्रैंक को बेहद गैरजिम्मेदार बताया है।

वीडियो देख RPF ने मामले की जांच शुरू की

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जिसके बाद मामले ने तेजी पकड़ ली। शिकायत के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया है और संबंधित लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के प्रैंक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप