वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘हे ऊपर वाले जादू चला दे…’ बच्चे की रील पर मम्मी ने कर दिया असली जादू, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

Funny Kid Reel Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बच्चा रील बनाते हुए ऊपर वाले से जादू की फरियाद करता है, लेकिन पीछे से मम्मी की एंट्री पूरे सीन को सुपरहिट बना देती है।

हितेश तिवारी

Viral Child Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर कभी हंसी छूट जाती है तो कभी सिर पकड़ना पड़ता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया है। वीडियो में एक छोटा सा बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने खड़ा नजर आता है और रील बना रहा होता है।

उसके चेहरे के एक्सप्रेशन ऐसे हैं जैसे कोई बड़ा सोशल मीडिया स्टार हो। बच्चा मासूमियत से कैमरे की तरफ देखकर ऊपर वाले से फरियाद करता है और कहता है, “हे ऊपर वाले, कोई जादू चला दे।” बच्चे का अंदाज इतना क्यूट और भरोसे से भरा होता है कि देखने वाला मुस्कुरा उठता है।

मासूम बच्चे की फनी रील वायरल

लेकिन बच्चे को क्या पता था कि ऊपर वाला जादू चलाने के लिए किसी और को नहीं, बल्कि उसकी मम्मी को ही भेज देगा। जैसे ही बच्चा अपना डायलॉग पूरा करता है, पीछे से उसकी मम्मी अचानक फ्रेम में एंट्री मार देती हैं। अगले ही पल जो होता है, वही इस वीडियो को वायरल बना देता है। मम्मी बच्चे को पकड़कर खींचती हैं और हल्की सी झापड़नुमा टच देती हैं।

बच्चा पूरी तरह चौंक जाता है, कैमरा नीचे गिर जाता है और वीडियो वहीं खत्म हो जाता है। पूरा सीन इतना अचानक और इतना नेचुरल है कि देखने वाला अपनी हंसी रोक ही नहीं पाता। लोग मजाक में कह रहे हैं कि ऊपर वाले ने बच्चे की बात तुरंत सुन ली और बिना देर किए जादू चला दिया।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा कि ये असली मैजिक था, तो किसी ने कहा कि ये हर घर की कहानी है, जहां बच्चे चुपके से रील बनाते हैं और मम्मी अचानक पकड़ लेती हैं।

कई लोगों ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें अपना बचपन याद दिला दिया। यह मजेदार क्लिप इंस्टाग्राम अकाउंट manish_sehrawat05 से शेयर की गई है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना