वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल में बच्चे ने किया ‘क्रांतिवीर’ का सीन, एक्टिंग देख लोग बोले- असली से भी बेहतर!

Kid Acting Viral Video : स्कूल में बच्चे ने ‘क्रांतिवीर’ का मशहूर डायलॉग इतनी दमदार तरीके से बोला कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने कहा कि इस बच्चे को अभिनय करना चाहिए।

हितेश तिवारी

Child Acting Talent Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिल जाता है। कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो एक स्कूल परफॉर्मेंस का है, जहां बच्चे ने अपने टैलेंट से सभी को चौंका दिया।

बच्चे ने की नाना पाटेकर की एक्टिंग

वायरल वीडियो में बच्चा क्रांतिवीर के मशहूर सीन को परफॉर्म करता नजर आता है। यह वही आइकॉनिक सीन है, जिसमें नाना पाटेकर फांसी से पहले दमदार डायलॉग बोलते हैं-“आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने।”

बच्चे ने इस सीन को इतनी सटीकता से निभाया कि उसके एक्सप्रेशन, आवाज और डायलॉग डिलीवरी ने सबको हैरान कर दिया। हर डायलॉग के साथ उसका रिएक्शन बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है, जिससे लगता है कि वह किसी प्रोफेशनल एक्टर की तरह परफॉर्म कर रहा है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Phenom962 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। लोग बच्चे की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “असली से भी अच्छा,” तो दूसरे ने कहा, “बेहद शानदार प्रदर्शन।” कई लोगों ने यह भी कहा कि इस बच्चे का भविष्य अभिनय की दुनिया में उज्ज्वल हो सकता है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है