वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

केरल की महिला ने इंग्लिश में की बात, वायरल वीडियो ने दिखाया राज्य का हाई लिटरेसी लेवल

Kerala Woman English Speaking : केरल की एक साधारण महिला का इंग्लिश में बातचीत करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने राज्य के उच्च लिटरेसी रेट और शिक्षा स्तर को फिर साबित कर दिया।

हितेश तिवारी

Kerala Woman English Speaking Viral Video : केरल को भारत का सबसे शिक्षित राज्य माना जाता है और यहां का लिटरेसी रेट 96.2% है, जो देश में सबसे अधिक है। इस बात का प्रमाण सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि यहां के आम लोगों के व्यवहार और बातचीत में भी साफ नजर आता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात को फिर से साबित कर रहा है। इस वीडियो में एक साधारण सी महिला, जो सिर पर लकड़ी (लट्ठ) लेकर जा रही है, बेहद आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश में बातचीत करती नजर आती है। यह वीडियो लोगों को न सिर्फ हैरान कर रहा है, बल्कि प्रेरित भी कर रहा है।

केरल की महिला का अंग्रेजी बोलने का वीडियो वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर "eco_traveler" नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में यूट्यूबर उस महिला से मिलता है और महिला उनसे सीधे इंग्लिश में पूछती है, “Are you a YouTuber?” इसके बाद बातचीत आगे बढ़ती है और यूट्यूबर बताते हैं कि वे आगे सिंगापुर जाने वाले हैं।

खास बात यह है कि महिला पूरी बातचीत इंग्लिश में ही करती है और कहीं भी झिझकती नजर नहीं आती। वह मजाकिया अंदाज में पूछती है कि क्या वह भी उनके साथ चल सकती है। जब यूट्यूबर उसकी ताकत की तारीफ करते हैं, तो वह कहती है कि रोज मेहनत करने से हर कोई मजबूत बन सकता है।

लोगों ने महिला की आत्मविश्वास और इंग्लिश की तारीफ की

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की आत्मविश्वास और इंग्लिश पर पकड़ की तारीफ की है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर कोई केरल में नहीं रहता, तो वह बहुत कुछ मिस कर रहा है।

एक अन्य यूजर ने कहा कि केरल में बिताया गया उनका समय जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव था। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सही शिक्षा और जागरूकता किसी भी व्यक्ति को आत्मविश्वासी बना सकती है, चाहे वह किसी भी काम से जुड़ा हो।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान