पंजाब ट्रेन आग वायरल वीडियो सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

ट्रेन में भीषण आग से मची चीख-पुकार: 1,500 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Punjab Train Fire: पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से हड़कंप मचा गया। 1,500 यात्रियों की किसी तरह जान बची, रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। देखें VIDEO।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

  • आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं, रेलवे ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

  • धुएं का गुबार देखकर ट्रेन से बाहर निकले यात्री, 1,500 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Punjab Karmabhoomi Express Train Fire Video Viral: पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा स्टेशन के पास सराय वंजारा गांव के नजदीक की बताई जा रही है। आग लगने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। हालात ऐसे हो गए कि अपनी जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में आसमान की ओर उठता धुएं का गुबार और आसपास खड़े घबराए हुए यात्री दिखाई दे रहे हैं।

आग लगते ही ट्रेन में मची अफरा-तफरी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। अचानक धुआं उठता देखकर लोग घबराने लगे और सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश करने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल का भयावह मंजर देखा जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आग पर काबू पा लिया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे का कहना है कि आग लगने के पीछे की वजह जानने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रेन में आग किस कारण लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

त्योहारों के बीच ट्रेन में आग की घटना से बढ़ी चिंता

फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे समय में चलती ट्रेन में आग लगने की घटना यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल रेलवे की जांच और घटना से जुड़े विस्तृत विवरण का इंतजार है।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश