वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
वायरल

ये हैं रियल लाइफ के 'गुंडे', पटरी पर दौड़ती मालगाड़ी से फिल्मी स्टाइल में उड़ाया कोयला, देखें VIDEO

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नाबालिगों का चलती मालगाड़ी पर जानलेवा स्टंट देखने को मिल रहा है। इसमें वो फिल्मी स्टाइल में कोयला चोरी करते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

 Coal Theft Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने समाज और प्रशासन दोनों को चिंता में डाल दिया है। यह वीडियो झारखंड के साहेबगंज जिले के पतना इलाके का बताया जा रहा है, जहां 13 से 14 साल के नाबालिग बच्चे चलती मालगाड़ी पर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बच्चे न सिर्फ ट्रेन की बोगियों पर कूदते दिखाई देते हैं बल्कि उनकी पीठ पर धामा और कुदाली जैसे औजार बंधे हुए थे, जिनका इस्तेमाल कोयला चोरी के लिए किया जाता है।

यह घटना ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन की है, जो लंबे समय से कोयला चोरी की समस्या से जूझ रही है। यहां सक्रिय “वैक्यूम काट चोर” प्रतिदिन चलती मालगाड़ियों से कई टन कोयला गिराकर उसे बाजार में बेच देते हैं। बताया जाता है कि मोतीपहाड़ी, तेलो, फुलभंगा, सोनाजोड़ी, धोबडीहा, इमली चौक और शिवापहाड़ जैसे क्षेत्रों में यह अवैध काम बड़े पैमाने पर होता है। चोर ट्रेन की छत पर चढ़कर कोयला नीचे फेंकते हैं और उनके साथी नीचे खड़े होकर तुरंत उसे बोरियों में भरकर ले जाते हैं।

नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट

पहले जहां यह काम पेशेवर चोरों द्वारा किया जाता था, वहीं अब इसमें नाबालिग बच्चों की भागीदारी सामने आना बेहद चिंताजनक है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बच्चे अपनी जान की परवाह किए बिना चलती ट्रेन पर स्टंट कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स पाने की चाहत उन्हें इस खतरनाक रास्ते पर धकेल रही है।

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना सकता है। कुछ सेकंड के लाइक्स और लोकप्रियता के लिए नाबालिगों का इस तरह अपनी जान जोखिम में डालना न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि उनके जीवन को भी खतरे में डालता है। वायरल वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि बच्चों को जिम्मेदारी से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए सही मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है। हालांकि, वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 6 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील