त्राल में हुई मुठभेड़ का मां का बेटे से सरेंडर की गुहार का वीडियो वायरल  
वायरल

आतंक के अंत की आखिरी कॉल वायरल, सेना को ललकारा मां कहती रही बेटा सरेंडर कर दो… फिर मिट गया नाम: देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के त्राल में हुई मुठभेड़ के बाद एक भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एक आतंकी अपनी मां से फोन पर बात करता दिखता है, जो उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाती है। लेकिन वह जिद पर अड़ा रहता है।

सौरभ शर्मा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के त्राल में गुरुवार को हुई मुठभेड़ से पहले का एक भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी आमिर नजीर वानी अपनी मां से आखिरी बार बात करता है। मां उसे आत्मसमर्पण के लिए कहती है, लेकिन वह टस से मस नहीं होता और सेना को चुनौती देता है। कुछ ही देर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में वह मारा जाता है। यह वीडियो न सिर्फ आतंक के अंजाम को दिखाता है, बल्कि एक मां की बेबसी और बेटे के जिद्दी अंत का गवाह बन चुका है।

वीडियो में आतंकी आमिर की मां बार-बार गिड़गिड़ाकर कहती है, "बेटा, सरेंडर कर दो, वापस आ जाओ।" लेकिन आमिर कहता है, "सेना को आने दो, फिर देखूंगा।" उसकी मां की कोशिशें नाकाम रहीं और आमिर ने हथियार नहीं डाले। इसके कुछ ही देर बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में आमिर और उसके दो साथी मारे गए। यह वीडियो देशभर में सोशल साइट्स पर खूब चर्चा का विषय बन गया है।

मां की मिन्नतें और बेटे की जिद

सुरक्षाबल चाहते थे कि आतंकियों को बिना हिंसा के सरेंडर कराया जाए। इसी दौरान आमिर ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की। मां लगातार भावुक होकर उसे समझाती रही कि अपनी जान बचा ले, लेकिन आमिर ने मां की एक न सुनी और सेना को ललकारता रहा। उसकी यही जिद उसकी आखिरी गलती साबित हुई। वह बार-बार यही कहता रहा कि अगर सेना आई तो वो देखेगा। लेकिन सेना के जवाबी एक्शन में आमिर और उसके दोनों साथी मारे गए।

वायरल वीडियो लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है कई लोग भावुक हो उठे, तो कई मां की करुण पुकार और बेटे की जिद को देखकर कई यूजर्स ने इसे ‘आतंक की सच्चाई’ बताया। कई लोगों ने इसे उन युवाओं के लिए सबक करार दिया जो कट्टरपंथ के बहकावे में आकर गलत राह पकड़ लेते हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना