वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

14,300 फीट की ऊंचाई पर जमी पैंगोंग झील के किनारे ITBP जवानों ने खेली होली, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Ladakh ITBP Soldiers Holi Celebration : लद्दाख की पैंगोंग झील के पास 14,300 फीट की ऊंचाई पर तैनात ITBP जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। बर्फीले मौसम में रंग और गुलाल के साथ जश्न का वीडियो।

हितेश तिवारी

ITBP Soldiers Holi Celebration Viral Video : लद्दाख की कड़ाके की ठंड और बर्फीले माहौल के बीच भी देश के जवानों ने होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया। पैंगोंग झील के किनारे तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में जवान बर्फ से ढके पहाड़ों और जमी हुई झील के बीच रंग और गुलाल के साथ होली का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि यह सेलिब्रेशन करीब 14,300 फीट की ऊंचाई पर हुआ, जहां तापमान बेहद कम रहता है और मौसम काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

ITBP के जवानों ने लद्दाख में मनाई होली

ITBP के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में जवान अपने विंटर गियर और यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ठंडी हवाओं के बीच वे एक-दूसरे को रंग लगाते, गुलाल उड़ाते और नाचते-गाते नजर आते हैं। आसपास के गांवों के कुछ स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे, जो इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों और नीले आसमान के बीच उड़ता गुलाल इस दृश्य को और भी खास बना देता है। वीडियो के साथ ITBP ने लिखा कि पैंगोंग झील के जमे हुए विस्तार के बीच नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया।

यूजर्स ने दीं जवानों को होली की शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग जवानों की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतनी कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करने वाले जवानों को इस तरह त्योहार मनाते देखना गर्व की बात है।

कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो दिखाता है कि चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, भारतीय जवान हमेशा अपने उत्साह और जज्बे को बनाए रखते हैं। कई यूजर्स ने जवानों को होली की शुभकामनाएं भी दीं और उनके साहस और समर्पण को सलाम किया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी