वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग

Bike Washed With Petrol Viral Video : पेट्रोल से बाइक धोते एक इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हितेश तिवारी

Bike Washed With Petrol on Petrol Pump : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण इन दिनों सामने आया है। इंस्टाग्राम और X (Twitter) पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो में एक इंफ्लुएंसर अपनी बाइक को पेट्रोल से धोता नजर आ रहा है।

इस हरकत ने लोगों को हैरान ही नहीं, बल्कि नाराज भी कर दिया है। ऐसे समय में जब दुनिया ऊर्जा संसाधनों को बचाने की बात कर रही है, इस तरह का वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है।

इंफ्लुएंसर ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से धोई बाइक

वायरल क्लिप में दिखता है कि कंटेंट क्रिएटर, जिसका अकाउंट ‘asraf__rider_’ नाम से बताया जा रहा है, पेट्रोल पंप पर बाइक को बार-बार पेट्रोल से नहलाता है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी उसे ऐसा करने से मना करता है, लेकिन वह जबरदस्ती नोजल लेकर अपनी बाइक पर पेट्रोल डालना शुरू कर देता है।

बताया जा रहा है कि उसने करीब 1000 रुपये का पेट्रोल खरीदा और उसका इस्तेमाल इस तरह किया। वीडियो में बाइक की नंबर प्लेट भी नहीं दिखती, जिससे उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, पंप के स्कैनर पर भारत पेट्रोलियम से जुड़े सागर फिलिंग स्टेशन का नाम दिखाई देने की बात कही जा रही है, हालांकि स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का इस तरह इस्तेमाल बेहद खतरनाक है और इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और ‘थेथरई’ बताया।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि इस तरह के स्टंट न केवल संसाधनों की बर्बादी हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा भी बन सकते हैं। फिलहाल, यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग ऐसे कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल