ऑर्डर किया था खाना...आ गई मौत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

ऑर्डर किया था खाना...आ गई मौत, 30 सेकेंड में सबकुछ खत्म, VIDEO देखकर दहल जाएगा दिल

MP News: मध्य प्रदेश में इंदौर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे व्यक्ति की अचानक मौत हो जाती है। इस दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक आदमी रेस्टोंरेंट में खाना ऑर्डर करता है, लेकिन खाने से पहले मौत आ जाती है। इस घटना का का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश में इंदौर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे व्यक्ति की अचानक मौत हो जाती है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि शख्स खाना ऑर्डर करता है। लेकिन खाने से पहले ही टेबल पर गिर जाता है।

रेस्टोरेंट में कैलाश पटेल की मौत

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम कैलाश पटेल बताया जा रहा है, जो अपने परिवार के साथ इंदौर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे। उन्होंने खाना ऑर्डर किया। खाना आ भी गया लेकिन खाने से पहले उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वे अपनी कुर्सी से गिरकर बेहोश हो गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

साइलेंट हार्ट अटैक ने ली जान

घटना के बाद कैलाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, कैलाश पटेल की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई। इस दुखद घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे कई लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

केवल 30 सेकंड में सब कुछ ख़त्म

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @mktyaggi नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है, "केवल 30 सेकंड में सब ख़त्म...ज़िंदगी इतनी अनिश्चित है कि पता नहीं किस पल ऊपरवाले का बुलावा आ जाए।"

वीडियो को कुछ ही घंटों में दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट में लिखा है, "सच में, ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं, हर पल को प्यार और शुक्र के साथ जीना चाहिए।" वहीं कई यूजर ऐसी ही अन्य घटनाओं का भी जिक्र कर रहे हैं।

6 महीने पुराना है वायरल वीडियो

आपको बता दें कि यह घटना इंदौर में 6 महीने पहले घटी थी। यानी यह घटना पुरानी है। लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस सब के इतर एक सच यह भी है कि ऐसे अचानक आ रहे साइलेंट हार्ट अटैक और सहसा हो रही मौतों ने लोगों दहशत जरूर फैला दी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा