अंतरिक्ष यात्रियों का VIDEO VIRAL सोर्स: एक्स
वायरल

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

Gaganyaan Astronauts Viral Video: भारत के गगनयान मिशन की तैयारियों के बीच भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में ट्रेनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में ट्रेनिंग का वीडियो वायरल

  • भारतीय एस्ट्रोनॉट्स रूस में संशोधित Il-76MDK विमान में ट्रेनिंग कर रहे

  • भारतीय एस्ट्रोनॉट्स जीरो ग्रैविटी जैसी परिस्थितियों का अनुभव कर रहे

Training For Zero Gravity In Il-76MDK: भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन यानी गगनयान की तैयारियां जोरों-शोरों से चालू है। इसी के मद्देनजर गगनयान अंतरिक्ष यात्री 'जीरो ग्रेविटी' (शून्य गुरुत्वाकर्षण) के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। रूस के Il-76MDK विमान में, भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने 25-30 सेकंड तक भारहीनता (weightlessness) का अनुभव किया।

साथ ही, उन्होंने चंद्रमा और मंगल ग्रह जैसी गुरुत्वाकर्षण स्थितियों का भी अनुभव लिया। बता दें कि ये गगनयान, भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन और भविष्य के चंद्र मिशनों की दिशा में एक अहम कदम है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत अंतरिक्ष में अपनी एक बड़ी छलांग के लिए तैयारी कर रहा है।

जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग के दौरान कभी उछले, कभी हवा में तैरे

रूस में ट्रेनिंग के दौरान एस्ट्रोनॉट्स विशेष रूप से संशोधित Il-76MDK विमान में जीरो ग्रैविटी जैसी परिस्थितियों का अनुभव करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में अंतरिक्ष यात्री कभी उछले तो कभी हवा में तैरते हुए प्रतित हो रहे हैं।

देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो उनका वजन बहुत हल्का है। हालांकि, ये सिर्फ मस्ती का पल नहीं है, बल्कि गगनयान मिशन के लिए उनकी ट्रेनिंग का अहम हिस्सा है।

रूस के संशोधित Il-76MDK विमान में ट्रेनिंग जारी

बता दें कि इसरो के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन यानी गगनयान की तैयारियां रूस के संशोधित Il-76MDK विमान में हो रही हैं। इस विमान में कुछ समय के लिए भारहीनता जैसी परिस्थिति पैदा की जाती है। जिसके बाद विमान ऊपर की ओर ले जाया जाता है।

फिर एक निर्धारित तरीके से नीचे की ओर लाया जाता है। ऐसी एक्टिविटी के दौरान विमान के अंदर मौजूद लोगों को लगता है कि वे गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से मुक्त हो गए हैं।

अंतरिक्ष मिशन से पहले जीरो ग्रैविटी ट्रेनिंग क्यों जरूरी है

दरअसल, पृथ्वी पर हमारा शरीर गुरुत्वाकर्षण के कारण जमीन से जुड़ा रहता है। अगर पर चलते हैं, दौड़ते हैं या कोई चीज उठाते हैं तो हर एक्टिविटी में गुरुत्वाकर्षण की भूमिका होती है। लेकिन अंतरिक्ष में भारहीनता जैसी परिस्थितियों में शरीर का व्यवहार बदल जाता है।

ऐसे में अंतरिक्ष में सर्वाइव करने के लिए हाथ और पैर की गतिविधियां, शरीर के संतुलन और दिशा को नियंत्रित करना सीखना पड़ता है। जीरो ग्रैविटी ट्रेनिंग के जरिए ये समझने में मदद मिलती है कि कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण में उनका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करेगा और वे वहां किस तरह मूवमेंट कर पाएंगे।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर