वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एफिल टावर के सामने भारतीय महिलाओं ने साड़ी पहनकर किया रैम्प वॉक, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Eiffel Tower Saree Video : पेरिस के एफिल टावर पर साड़ी पहनकर रैम्प वॉक करती भारतीय महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। रंग-बिरंगी साड़ियों और शानदार अंदाज में दिए गए पोज ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

हितेश तिवारी

Paris Viral Saree Video : भारतीय साड़ी का आकर्षण अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में भी लोग इस पारंपरिक परिधान को पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ भारतीय महिलाएं पेरिस के मशहूर Eiffel Tower के सामने साड़ी पहनकर रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग भारतीय संस्कृति और साड़ी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एफिल टावर पर साड़ी का जलवा

यह वीडियो बेंगलुरु स्थित Dhanvi Silks द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में कई महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में एफिल टावर के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई देती हैं।

कुछ महिलाएं साड़ी का पल्लू लहराते हुए आगे बढ़ती हैं, जबकि अन्य कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक करती नजर आती हैं। वीडियो के साथ "साड़ी का मैजिक इंडिया से पेरिस तक" जैसा संदेश भी दिया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि साड़ी भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखकर गर्व महसूस होता है। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का यह खूबसूरत मेल है।

वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि साड़ी दुनिया के किसी भी कोने में अपनी अलग पहचान बना लेती है। लगातार वीडियो वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी