वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिय) 
वायरल

'विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना', भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल

Career Advice : अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई के दौरान की जाने वाली पार्ट-टाइम नौकरियों को स्थायी करियर न बनाएं।

हितेश तिवारी

Corporate Jobs : विदेश में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक महिला का संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पढ़ाई नहीं, बल्कि 'कंफर्ट जोन' होता है।

उनका कहना है कि कई छात्र बड़े सपनों के साथ विदेश जाते हैं और शुरुआत में किराया, भोजन और अन्य खर्च पूरे करने के लिए पार्ट-टाइम या शुरुआती स्तर की नौकरियां करते हैं। लेकिन समय के साथ वे उन्हीं नौकरियों में सहज हो जाते हैं और अपने वास्तविक करियर लक्ष्य से दूर हो जाते हैं। महिला का मानना है कि यही स्थिति कई युवाओं की पेशेवर प्रगति को रोक देती है।

पार्ट-टाइम नौकरी को स्थायी करियर न बनाएं

वीडियो में उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कई छात्र उसी अस्थायी नौकरी को फुल-टाइम करियर बना लेते हैं। उनकी दलील है कि नई दिनचर्या, दोस्तों का साथ और नियमित आय मिलने से लोगों को लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है, इसलिए वे अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कम कर देते हैं।

महिला ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने विषय और योग्यता से जुड़ी कॉर्पोरेट नौकरियों के लिए लगातार आवेदन करते रहें। उन्होंने कहा कि यदि प्रयास जारी रखा जाए तो बेहतर अवसर जरूर मिल सकते हैं। साथ ही उन्होंने उन युवाओं को भी प्रेरित किया जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं कि वे केवल वर्तमान स्थिति आरामदायक लगने के कारण अपने सपनों को न छोड़ें।

लोगों ने जताई महिला की बात से सहमती

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और बड़ी संख्या में यूजर्स महिला की बात से सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।" दूसरे ने कहा, "यह बिल्कुल सच है।" वहीं कई लोगों ने माना कि विदेश में रहने वाले छात्रों के लिए यह सलाह काफी उपयोगी है।

वायरल वीडियो के अंत में महिला ने कहा कि जीवन में बड़ा हासिल करने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलना और जोखिम उठाना जरूरी है। उनका मानना है कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो लगातार सीखते हैं, बेहतर अवसर तलाशते हैं और अपने लक्ष्य से समझौता नहीं करते।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल