भारती रेलवे का 'जनता खाना', (सोर्स-सोशल मीडिया)  
वायरल

सिर्फ ₹15 में 7 पुड़ी और सब्जी, रेलवे का 'जनता खाना' वायरल, लोगों ने क्या कहा

आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे ने पिछले साल एक साथ मिलकर एक पहल की शुरुआत की थी, इस योजना का मकसद यात्रियों को सस्ता उपलब्ध कराना था। अब रेलवे का जनता खाना वायरल हो रहा है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने पिछले साल इंडियन रेलवे के साथ मिलकर एक खास पहल की शुरुआत की थी। जिसमें रेलवे यात्रियों, खासकर जनरल कोच में यात्रा करने वालों के लिए स्टेशन और रेल के अंदर सस्ता खाना का इंतजाम करने की योजना थी। इसके तहत सिर्फ 15 रुपये में 'जनता खाना' की शुरुआत हुई। इसमें 7 पुड़ियां, सब्जी और आचार शामिल हैं। इसके अलावा 20 रुपये में वहीं खाने का पैकेट और 300 मिलीलीटर पानी की बोतल के साथ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई।

अब इंडियन रेलवे का 15 रुपये वाले जनता खाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स ने भारतीय रेलवे के इस पहल के तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग खाने की गुणवत्ता को लेकर रेलवे पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

सिर्फ 15 रुपये में पूरा खाना

इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो इस कीमत में यह खाना अच्छा लग रहा है, देश के सभी रेलवे स्टेशन पर इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, सोशल मीडिया पर एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सिर्फ 15 रुपये में पूरा खाना, अब पब्लिक सर्विस ऐसी ही होनी चाहिए। जनता के खाने की एक छोटी सी कीमत है जिसका बड़ा प्रभावा है, यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। थाली में गरीमा लाने के लिए रेलवे को बधाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बहुत अच्छा है। मैंने पहले भी जनता खाना खाया है, यह स्वादिष्ट और पेट को पूरी तरह भर देथा है। हालांकि, यह सुविधा रेलवे के सभी रूट्स पर उपलब्ध होनी चाहिए।

खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी

वहीं, रेलवे की इस पहल को लेकर कुछ लोगों में गुस्सा भी देखा गया। कुछ यूजर्स ने खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय रेलवे में भोजन की मात्रा में कोई समस्या नहीं है। असली समस्या क्वालिटी की है। दूसरे यूजर ने कहा कि पता नहीं यह चीज क्यों दी जाती है। यह किसी भी तरह से स्वस्थ कैसे हो सकती है, स्वच्छ और फ्रेश तो छोड़ ही दीजिए।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 7 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO