वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

16 पासपोर्ट, 245 देशों का सफर; भारतीय संगीतकार बेनी प्रसाद की रिकॉर्डतोड़ विश्व यात्रा ने किया हैरान

World Travel Record : भारतीय संगीतकार और मोटिवेशनल स्पीकर बेनी प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने 16 पासपोर्ट दिखाते नजर आ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Most Traveled People : भारतीय संगीतकार और विश्व यात्री बेनी प्रसाद इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में वह अपने 16 पासपोर्ट दिखाते नजर आते हैं, जिनके पन्ने दुनिया भर के वीजा और इमिग्रेशन मुहरों से भरे हुए हैं। यह वीडियो mosttraveledpeople नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो में बताया गया कि बेनी प्रसाद ने भारतीय पासपोर्ट के साथ दुनिया के लगभग हर देश और क्षेत्र की यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है और लोग उनकी मेहनत व जुनून की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

16 पासपोर्ट और 245 देशों की यात्रा की अनोखी कहानी

वीडियो के मुताबिक बेनी प्रसाद ने सिर्फ 6 साल, 6 महीने और 22 दिनों में अंटार्कटिका सहित 245 देशों और क्षेत्रों का दौरा पूरा किया। इसमें संप्रभु देशों के साथ कई आश्रित और विशेष क्षेत्र भी शामिल थे। वायरल वीडियो में वह अपने पुराने और नए पासपोर्ट के पन्ने पलटते दिखाई देते हैं, जिन पर लगी अनगिनत मुहरें उनकी लंबी यात्रा की कहानी बयां करती हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस उपलब्धि को अविश्वसनीय बताया। एक यूजर ने उन्हें प्रेरणा बताया, जबकि दूसरे ने कहा कि इतने देशों की यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया के बारे में सोचकर ही हैरानी होती है। कई लोगों ने उन्हें भारत का असली ट्रैवलर और सोशल मीडिया युग से पहले का वास्तविक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर भी बताया।

संघर्ष और सफलता की कहानी ने लोगों को प्रेरित किया

बेनी प्रसाद की सफलता के पीछे संघर्षों से भरी कहानी भी है। 6 अगस्त 1975 को बेंगलुरु में जन्मे बेनी बचपन से गंभीर अस्थमा और कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे। लंबे समय तक इलाज के कारण उन्हें अन्य शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। किशोरावस्था में वह अवसाद से भी गुजर चुके हैं और जीवन से निराश हो गए थे।

हालांकि बाद में संगीत ने उनके जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने अपने जुनून को ही अपनी पहचान बनाया और दुनिया भर की यात्रा कर लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और कलाकार बन गए। उनकी कहानी बताती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश