टीम इंडिया बनी विश्व विजेता (Image- Social Media) 
वायरल

बुमराह ने मैदान पर मचाया गदर और X पर भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कीवियों की शिकायत

T20 World Cup 2026: सोशल मीडिया पर तीन राज्यों दिल्ली-गुजरात और यूपी पुलिस ने मजेदार पोस्ट किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों को इनके बीच की यह जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है।

अर्पित शुक्ला

ICC Men's T20 World Cup में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस, अहमदाबाद पुलिस और यूपी पुलिस के बीच हुई मजेदार जुगलबंदी भी खूब चर्चा में है। X (ट्विटर) पर तीनों के मजाकिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को खेले गए मुकाबले के दौरान दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। वहीं, ट्वीट्स की इस मजेदार बातचीत में यूपी पुलिस भी शामिल हो गई और माहौल को और दिलचस्प बना दिया।

दिल्ली पुलिस का मजाकिया अंदाज

सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर टीम इंडिया की जबरदस्त बल्लेबाजी पर मजेदार टिप्पणी की। जब भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने पोस्ट में लिखा,  “डियर अहमदाबाद पुलिस, आपको कीवी खिलाड़ियों की तरफ से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है। लेकिन इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे बल्लेबाज ही उन्हें स्टैंड्स में भेज रहे हैं।”

इस पर अहमदाबाद पुलिस ने भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि इस जानकारी के लिए धन्यवाद। हमने इस मामले की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

यूपी पुलिस ने दिया अपडेट

इसके बाद यूपी पुलिस भी इस बातचीत में कूद पड़ी। यूपी पुलिस ने दोनों ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एक “केस स्टेटस अपडेट” पोस्ट किया। इसमें लिखा गया-

“पिछली शिकायत: गेंद गायब हो रही है।

नई शिकायत: पूरी बैटिंग लाइनअप गायब हो रही है।

हमारा अंदाजा: यह कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है… यह Jasprit Bumrah हैं।”

तीनों पुलिस विभागों के ये मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इनकी जुगलबंदी को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फाइनल में जीत के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ICC Men's T20 World Cup का खिताब अपने नाम किया और अपना टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इसी के साथ भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन