वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारत का धुंधला और अमेरिका का नीला आसमान! वायरल वीडियो ने छेड़ी प्रदूषण और विकास पर नई बहस

India vs America Sky : भारत और अमेरिका के आसमान की तुलना करने का एक हो है। जिसमें भारत का धुंधला और अमेरिका का साफ नीला आसमान दिखाया गया है, जिसके बाद प्रदूषण और वायु गुणवत्ता को लेकर बहस शुरू हो गई।

हितेश तिवारी

Clean Air Debate : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने भारत में वायु प्रदूषण और साफ वातावरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में भारत और अमेरिका के आसमान की तुलना दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत भारत की एक व्यस्त सड़क के दृश्य से होती है, जहां आसमान धुंधला और फीका नजर आता है।

वीडियो पर लिखा गया है, "पहले सोचता था कि भारत से बाहर आसमान नीला दिखता होगा।" इसके बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो शहर का दृश्य दिखाया जाता है, जहां साफ और चमकदार नीला आसमान दिखाई देता है। यही तुलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

भारत और अमेरिका के आसमान की तुलना

एक्स पर @WhateverVishal नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अमेरिका में बेहतर वायु गुणवत्ता और कम प्रदूषण के कारण आसमान अधिक साफ दिखाई देता है। वहीं कुछ लोगों ने इस तुलना को अधूरा और भ्रामक बताया।

उनका कहना है कि किसी घनी आबादी वाले भारतीय शहर की तुलना अमेरिका के अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ वाले इलाके से करना उचित नहीं है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और विकास की चुनौतियां पश्चिमी देशों से काफी अलग हैं, इसलिए दोनों की सीधी तुलना नहीं की जा सकती।

बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या गंभीर

वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या को गंभीर बताया, जबकि कई यूजर्स ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की तस्वीरें साझा कर यह दावा किया कि वहां का आसमान भी उतना ही साफ और नीला दिखाई देता है।

एक यूजर ने लिखा कि "जगहें खराब नहीं होतीं, लोग उन्हें खराब बना देते हैं।" वहीं दूसरे ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना हर देश के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो केवल आसमान की तुलना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रदूषण, शहरीकरण और टिकाऊ विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को चर्चा करने का मौका दे दिया।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई