युवक ने काटी पूरे गांव की बिजली (सौजन्य सोशल मीडिया) 
वायरल

इश्क में ब्लैकआउट! गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो आशिक ने पूरे गांव को दी सजा, VIDEO VIRAL

Viral news: प्यार में कुछ भी कर गुजरने वाले आशिक तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन पूरे गांव को सजा देने वाला आशिक नहीं देखा होगा। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

पूजा सिंह

Viral Video: कहते हैं प्यार में लोग बड़े-बड़े कारनामे कर बैठते हैं, कोई दुनिया का 7वां अजूबा ताजमहल बनवा देता है, तो कोई विशाल पहाड़ को छेनी से काट डालता है। लेकिन मोहब्बत में पागल एक युवक ने तो हद ही पार कर दी। प्रेमिका के फोन न उठाने से नाराज प्रेमी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरा गांव ही अंधेरे में डूब गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, युवक बार-बार अपनी प्रेमिका को कॉल कर रहा था। मगर वह फोन नहीं उठा रही थी। इस बात से बौखलाया प्रेमी सीधे गांव के बिजली खंभे पर चढ़कर मेन लाइन काट दी। चंद सेकंड में ही पूरे गांव की बत्ती गुल हो गई।

प्रेमिका के फोन न उठाने से खौला युवक का खून

यह कहानी है एक युवक कि, जिसकी दोस्ती एक लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा और फोन पर बातें होने लगी। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी सोशल मीडिया वाली गर्लफ्रेंड से मिलने राजस्थान से मध्यप्रदेश के दमोह आया। यहां पहुंचने के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड को फोन लगाया, लेकिन उनने फोन नहीं उठाय। युवक ने कई बार फोन मिलाया, लेकिन प्रेमिका ने कोई जवाब नहीं दिया। जिससे युवक का खून खौल उठा। जिसके बाद युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू किया।

प्यार में पागल युवक ने काटी गांव की बिजली

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह 23 सकेंड का है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में बड़ा सा प्लायर लिए बिजली के खंभे पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके चारों ओर कई तार बंधे हुए हैं। वीडियो में वह तार काटते हुए नजर आ रहा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स तरह-तरह कमेंट्स करके मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

यूजर्स वायरल वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि प्यार में आशिक तो बहुत देखे, लेकिन ऐसा आशिक जो पागल हो जाए, पहली बार देखा। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि आशिक अपनी नस काटता है, इसने तो पूरे गांव की नस काट दी। कुछ यूजर्स ने तो इसकी इस आशिक की तुलना सैयारा फिल्म के हीरो से कर दी। यूजर ने लिखा कि 'सच्चा सैयारा' तो यही है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच