वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

IIT मद्रास कैंपस में इंसानियत की मिसाल, महिला ने हिरण के बच्चे को खिलाई नारियल की मलाई

Woman Feeds Deer Calf : IIT मद्रास कैंपस में एक महिला ने हिरण के बच्चे को नारियल की मलाई खिलाकर इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की। यह घटना दिखाती है कि दिल में दया और प्रेम हो तो हमेशा जीत होती है।

हितेश तिवारी

Deer Calf Viral Video : इंसानियत और करुणा की एक खूबसूरत मिसाल IIT मदरास के कैंपस से सामने आई है, जहां एक नारियल पानी बेचने वाली महिला ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हिरण का बच्चा महिला की दुकान के पास पहुंचता है। आमतौर पर जंगली जानवरों को देखकर लोग डर जाते हैं या उन्हें भगा देते हैं, लेकिन यहां कुछ अलग ही देखने को मिला।

भूखे हिरण के बच्चे को नारियाल की मलाई खिलाती दिखी महिला

वीडियो में दिखता है कि महिला हिरण के बच्चे को डांटने या भगाने के बजाय उसे प्यार से नारियल की मलाई खाने के लिए देती है। हैरानी की बात यह है कि हिरण भी बिना किसी डर के महिला के पास आता है और उसके हाथों से आराम से खाना खाता है।

यह नजारा इतना सुकून देने वाला है कि वहां मौजूद एक शख्स ने इसे कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह पल लोगों को यह याद दिलाता है कि इंसान और जानवरों के बीच भरोसा और अपनापन भी संभव है।

लोगों ने वायरल वीडियो को बताया इंसानियत की सच्ची मिसाल

इस वीडियो वायरल होते ही लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत की सच्ची मिसाल बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे पल ही सोशल मीडिया को खास बनाते हैं।

इससे पहले भी IIT Madras कैंपस से ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जहां लोग हिरणों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए अपनी गाड़ियां रोक लेते हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि अगर दिल में दया और प्रेम हो, तो इंसानियत की जीत हमेशा होती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा