वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

चोरी करने घर में घुसा चोर, गहने लेकर वहीं सो गया; मालिक लौटे तो कमरे में मिला आरोपी; वीडियो वायरल

Thief Falls Asleep : हैदराबाद में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। घर में घुसकर सोने के गहने चुराने वाला आरोपी बाहर निकलने के बजाय उसी घर में सो गया। परिवार लौटा तो आरोपी को कमरे में सोता पाया।

हितेश तिवारी

Thief Caught Sleeping : हैदराबाद में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। आमतौर पर चोरी करने वाला आरोपी सामान लेकर मौके से फरार होने की कोशिश करता है, लेकिन इस मामले में चोर घर से बाहर निकलने के बजाय वहीं सो गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है और कथित तौर पर चोरी के इरादे से घर में घुसा था।

बताया गया कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। घर के अंदर पहुंचने के बाद उसने सामान की तलाश शुरू की और एक अलमारी से सोने के गहने निकाल लिए। इसके बाद उसे वहां से भाग जाना चाहिए था, लेकिन नशे के कारण वह घर के अंदर ही आराम करने लगा और देखते ही देखते फर्श पर सो गया।

घर लौटे मालिक तो कमरे में सोता मिला आरोपी

कुछ समय बाद जब घर के मालिक वापस लौटे तो उन्हें सबसे पहले अलमारी खुली और सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है। लेकिन इसके बाद जो नजारा सामने आया, वह बेहद चौंकाने वाला था। कमरे के अंदर एक अनजान व्यक्ति आराम से सो रहा था।

परिवार ने जब उसे ध्यान से देखा तो कथित तौर पर चोरी किए गए सोने के गहने भी उसकी जेब में मिले। परिवार ने आरोपी को तुरंत जगाने के बजाय पहले पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से मिले सोने के गहने भी बरामद कर लिए।

नशे की हालत में मिला आरोपी, पुलिस कर रही जांच

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, आरोपी जब पकड़ा गया तो वह काफी नशे की हालत में था। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और चोरी की पूरी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले भी किसी चोरी की घटना में शामिल रहा है या नहीं। घर के मालिकों के लिए यह घटना बेहद अजीब अनुभव रही।

शुरुआत में उन्हें घर की अलमारी टूटी और सामान बिखरा मिला, जिससे उन्हें चोरी की चिंता हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि कथित चोर घर से भागा ही नहीं, बल्कि चोरी किए गए गहनों के साथ उसी कमरे में सो रहा था। सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल