वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पत्नी के लिए पति ने बनाया कढ़ाई पनीर, सरप्राइज देख सोशल मीडिया पर छा गया प्यार भरा वीडियो

Husband Wife Viral Video : बेंगलुरु के एक शख्स ने घर से काम करते हुए अपनी पत्नी के लिए कढ़ाई पनीर बनाकर सरप्राइज दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Husband Cook Kadai Paneer for Wife : सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए खास सरप्राइज प्लान किया।

शिवम जय प्रकाश नाम के इस व्यक्ति ने घर से काम करते हुए अपनी पत्नी की पसंदीदा डिश कढ़ाई पनीर खुद बनाकर उसे खुश कर दिया। यह छोटा सा प्रयास अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

पती ने पत्नी के लिए बनाया कढ़ाई पनीर

वीडियो में दिखाया गया है कि जब उनकी पत्नी ऑफिस गई हुई थी, तभी घर पर कुक ने खाना बनाने के लिए पूछा। इस पर शिवम ने अपनी पत्नी से व्हाट्सएप पर पूछा कि क्या बनाना है। पत्नी ने कढ़ाई पनीर बनाने की बात कही, जो उसकी फेवरेट डिश है।

इसके बाद शिवम ने खुद ही मीटिंग्स और काम के बीच समय निकालकर कढ़ाई पनीर बना दिया। पत्नी को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और वह यही सोच रही थी कि खाना कुक ने बनाया होगा।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

जब पत्नी घर लौटी और उसने पहला निवाला खाया, तो शिवम ने उससे पूछा कि खाना किसने बनाया है। पत्नी ने मुस्कुराते हुए तुरंत जवाब दिया, “पति।” यह पल बेहद खास और भावुक था, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lenslife0108 अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां यूजर्स इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “सच्चा प्यार” बताया और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज