वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो मालिक के घर साथ काम करने पहुंचा पति, मेड और उसके पति का वीडियो वायरल

House Help Viral Video : मेड की तबीयत खराब होने पर उसका पति काम की जगह पहुंचा और घरेलू काम में मदद करने लगा। कपल का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई।

हितेश तिवारी

House Help Husband Wife : सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों पति-पत्नी के रिश्ते में सहयोग और पार्टनरशिप को लेकर चर्चा का कारण बना हुआ है। वीडियो में एक महिला घरेलू काम कर रही है, जबकि उसका पति किचन में उसके साथ काम में हाथ बंटाता नजर आ रहा है। बताया गया कि महिला की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उसका पति उसके साथ काम पर आया और उसके कुछ कामों में मदद करने लगा।

इंस्टाग्राम यूजर पूर्णा श्रीवत्स ने इस वीडियो को शेयर किया था। वीडियो के साथ उन्होंने इसे पति-पत्नी के बीच सहयोग की मिसाल बताया और कहा कि जब महिला की तबीयत खराब थी तो उसका पति उसके कुछ कामों में हाथ बंटाने के लिए साथ आया। वीडियो में दोनों को किचन में मिलकर काम करते देखा जा सकता है।

मेड के साथ काम करने पहुंचा उसका पति

वीडियो शेयर होने के बाद कई लोगों ने पति के इस व्यवहार की तारीफ की। यूजर्स ने कहा कि मुश्किल समय में सिर्फ सहानुभूति जताने के बजाय पार्टनर का काम में हाथ बंटाना रिश्ते में वास्तविक सहयोग को दिखाता है। हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो के दूसरे पहलू पर भी सवाल उठाए।

उनका कहना था कि किसी घरेलू कामगार के पति का उसके साथ दूसरे व्यक्ति के घर जाकर काम में मदद करना क्या उचित है? इस तरह वीडियो का मुद्दा सिर्फ पति के सहयोग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें काम की जगह, व्यक्तिगत सीमाओं और घरेलू कामगारों के प्रति व्यवहार को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। अलग-अलग लोगों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

लोगों ने पति के इस व्यवहार की तारीफ की

वायरल वीडियो पर सवाल उठने के बाद इसे शेयर करने वाले पूर्णा श्रीवत्स ने इसका संदर्भ स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि उनका मकसद सिर्फ पति के पत्नी के साथ काम पर आने को दिखाना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि जरूरत पड़ने पर एक पार्टनर दूसरे के लिए अतिरिक्त प्रयास करे। उन्होंने इसे प्यार और देखभाल का छोटा-सा उदाहरण बताया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला ने काम पर आने से पहले अपनी तबीयत खराब होने की बात नहीं बताई थी और जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे आराम करने के लिए कहा। इसके बावजूद वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया। कुछ लोगों ने इसे सच्चे सहयोग की मिसाल माना, जबकि अन्य ने रिश्ते में सहयोग के साथ-साथ काम की जगह की सीमाओं का ध्यान रखने की बात कही।

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम