वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

100 रुपये के नोट पर शहद रखकर जलाया! वायरल वीडियो में दिखाया गया ‘असली शहद’ टेस्ट

Honey Purity Test Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 100 रुपये के नोट पर शहद रखकर उसे जलाने का ‘असली या नकली शहद’ टेस्ट दिखाया गया है।

हितेश तिवारी

Real vs Fake Honey Test : सोशल मीडिया पर इन दिनों शहद की शुद्धता जांचने से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 100 रुपये के नोट की मदद से असली और नकली शहद की पहचान की जा सकती है। वीडियो में दिखाया गया है कि नोट के ऊपर शहद रखा जाता है और फिर नीचे से माचिस की आग लगाई जाती है।

दावा यह किया जाता है कि अगर शहद असली होगा तो नोट नहीं जलेगा। इस अनोखे प्रयोग को देखने के बाद कई लोग हैरान भी हो रहे हैं और इसकी सच्चाई पर सवाल भी उठा रहे हैं।

100 रुपये के नोट से शहद शुद्धता जांचने का तरीका

वायरल क्लिप की शुरुआत में एक व्यक्ति 100 रुपये के नोट पर शहद डालकर उसका टेस्ट करता हुआ दिखाई देता है। नोट के नीचे माचिस की तीली से आग लगाई जाती है। वीडियो के मुताबिक आग लगने के बावजूद नोट नहीं जलता, हालांकि नीचे की तरफ थोड़ा काला जरूर हो जाता है।

इसके बाद वहां मौजूद लोग शहद की शुद्धता जांचने के कुछ और तरीके भी बताते हैं। वीडियो को अब तक करीब 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

लोगों ने वीडियो देख तरीके पर सवाल उठाए

वायरल वीडियो में दिख रहे तरीके के अलावा शहद असली है या नकली, यह जांचने के लिए कई घरेलू तरीके बताए जाते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि असली शहद गाढ़ा और चिपचिपा होता है तथा इसका स्वाद भी ज्यादा रिच होता है। इसके अलावा पानी में शहद की बूंद डालने पर अगर वह तुरंत घुलने की बजाय नीचे बैठ जाए तो इसे शुद्ध माना जाता है।

वहीं कुछ लोग माचिस की तीली पर शहद लगाकर उसे जलाने का तरीका भी बताते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नोट पर पानी रखने पर भी कई बार नोट तुरंत नहीं जलता, इसलिए इस तरीके को पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना जा सकता।

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना