वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हाईवे यू-टर्न पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, वीडियो देख सहमे लोग

Viral Accident Video हाईवे के यू-टर्न पर स्कूटर और तेज रफ्तार कार की जबरदस्त टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हादसे में एक राहगीर भी चपेट में आया, यूजर्स सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

हितेश तिवारी

Highway Accident : सड़क पर एक पल की लापरवाही कब जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दे, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। तेज रफ्तार, गलत अनुमान और कुछ सेकेंड की चूक बड़े हादसे की वजह बन जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं।

वीडियो में एक हाईवे का यू-टर्न दिखाई देता है, जहां शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है। गाड़ियां अपनी रफ्तार से चल रही होती हैं और ट्रैफिक सामान्य दिखता है, लेकिन अचानक एक ऐसा हादसा होता है जो सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर देता है।

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटर पर दो लोग सवार होकर हाईवे के यू-टर्न से मुड़ने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान सामने से एक कार बेहद तेज रफ्तार में आती है। स्कूटर सवार शायद कार की स्पीड का सही अंदाजा नहीं लगा पाते और बिना पूरी तरह रुके यू-टर्न ले लेते हैं।

कुछ ही सेकेंड में कार सीधा स्कूटर से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कार के दोनों एयरबैग तुरंत खुल जाते हैं। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटर काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला जाता है।

ज्यादातर लोगों ने स्कूटर सवार को दोषी ठहराया

हादसे के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क किनारे खड़ा एक शख्स, जिसका इस दुर्घटना से कोई लेना-देना नहीं था, उसकी चपेट में आ जाता है। घिसटती हुई स्कूटी उससे टकराती है और वह भी सड़क पर गिर जाता है। इस तरह कुछ सेकेंड में यह हादसा कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

वीडियो को एक्स (Twitter) पर @Ravisutanjani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि इसमें कार चालक की गलती नहीं है, जबकि कुछ ने तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह बताया। वहीं ज्यादातर लोगों ने स्कूटर सवार को दोषी ठहराते हुए कहा कि हाईवे पर यू-टर्न लेते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?