वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सर्दियों में हेलमेट के शीशे पर जमने वाली भाप का देसी जुगाड़ वायरल, टूथब्रश से बनाया मिनी वाइपर

Helmet Fog Hack : सर्दियों में हेलमेट के शीशे पर जमने वाली भाप से परेशान बाइक राइडर्स के लिए एक देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टूथब्रश से मिनी वाइपर बनाया गया है।

हितेश तिवारी

Bike Helmet Fog : सर्दियों के मौसम में ठंड जहां लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है, वहीं बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए एक बड़ी परेशानी हेलमेट के शीशे पर जमने वाली भाप भी होती है। सांस लेने के कारण हेलमेट के अंदर शीशे पर भाप जम जाती है, जिससे सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता।

कई बार मजबूरी में राइडर को शीशा ऊपर उठाकर बाइक चलानी पड़ती है, जो हादसे का कारण भी बन सकता है। इसी आम समस्या का एक अनोखा और देसी समाधान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल देसी जुगाड़ का वीडियो

वायरल वीडियो में एक शख्स हेलमेट के शीशे से भाप हटाने के लिए ऐसा जुगाड़ दिखाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। इस हैक के लिए किसी महंगे गैजेट या टेक्नोलॉजी की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सिर्फ एक पुराना टूथब्रश और थोड़ा सा फोम ही काफी है।

शख्स टूथब्रश के ऊपरी हिस्से पर फोम लगाता है और उसे हेलमेट के ऊपर एक पेंच की मदद से फिट कर देता है। इससे हेलमेट के अंदर एक छोटा मैनुअल वाइपर तैयार हो जाता है, जिसे घुमाकर शीशे पर जमी भाप को आसानी से साफ किया जा सकता है।

यूजर्स ने इस जुगाड़ को शानदार और काम का बताया

करीब 17 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह छोटा वाइपर कुछ ही सेकंड में शीशे को पूरी तरह साफ कर देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इस जुगाड़ को शानदार और काम का बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे देखकर हंस भी रहे हैं।

हालांकि, कई यूजर्स का कहना है कि यह आइडिया सस्ता, आसान और सर्दियों में बाइक चलाने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, यह देसी जुगाड़ इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया