वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शेखों की ड्रेस पहन हर की पौड़ी पहुंचे दो युवक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के बीच वीडियो हुआ वायरल

Sheikh at Har Ki Pauri : हर की पौड़ी पर शेखों जैसी ड्रेस पहनकर घूमते दो युवकों का वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हुआ है, जब गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग उठ रही है।

हितेश तिवारी

Haridwar Viral Video : हरिद्वार हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। हर की पौड़ी को हरिद्वार का आध्यात्मिक केंद्र कहा जाता है, जहां गंगा आरती, पितृ तर्पण और स्नान से मोक्ष प्राप्ति की मान्यता है।

इसी पवित्र स्थल पर हर छह साल में अर्ध कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है। 2027 में प्रस्तावित अर्ध कुंभ मेले से पहले हर की पौड़ी और कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

हर की पौड़ी पहुंचे शेख...?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक सऊदी और दुबई के शेखों जैसी पारंपरिक ड्रेस पहनकर हर की पौड़ी पर टहलते नजर आ रहे हैं। इन युवकों को देखने के लिए घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई देते हैं।

वीडियो में युवक पूरी तरह आत्मविश्वास के साथ लोगों से बातचीत करते भी नजर आते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर बहस तेज है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं और इसकी टाइमिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के मजेदार और तंज भरे कमेंट्स आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रील वायरल करने का बढ़िया तरीका है।” वहीं दूसरे ने कहा, “मुस्लिम वेश में गैर मुस्लिम होंगे, इसलिए किसी ने कुछ नहीं कहा।” कुछ यूजर्स ने इसे विरोध जताने का अनोखा तरीका बताया, तो कुछ ने इसे सिर्फ सोशल मीडिया लाइमलाइट पाने की कोशिश कहा।

फिलहाल वीडियो की सच्चाई और युवकों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि इस वीडियो ने धार्मिक स्थल, पहचान और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही