वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

प्रिंसिपल का हिंसक रूप : 9वीं की छात्रा को दी जान से मारने की धमकी; चोटी पकड़कर खींचा, थप्पड़ मारे

Principal Viral Video हापुड़ के वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल द्वारा 9वीं की छात्रा को धमकाने और मारने का वीडियो वायरल। छात्रा के परिवार ने शिकायत दर्ज की और DIOS ने प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया।

हितेश तिवारी

School Violence : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुआ क्षेत्र में स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा 9वीं कक्षा की छात्रा को धमकाने और मारने-पीटने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

छात्रा प्रज्ञा तोमर ने घर पहुंचकर रोते हुए परिवार को बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय प्रिंसिपल अचानक पीछे से उसकी चोटी पकड़कर खींचने लगीं और फिर उसे थप्पड़ मारने लगीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहाँ लोग प्रिंसिपल के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

प्रिंसिपल का हिंसक व्यवहार

परिवार के मुताबिक, प्रज्ञा सामान्य रूप से छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल रही थी, तभी प्रिंसिपल वीना शर्मा ने पीछे से उसकी चोटी पकड़कर जोर से खींचा। जब प्रज्ञा ने खुद को बचाने के लिए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की, तो प्रिंसिपल और हिंसक हो गईं।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रिंसिपल छात्रा से कह रही हैं, "मैं तुम्हारा नाम काट दूंगी, जान से मार दूंगी." यह सुनकर छात्रा डर गई और घर पहुंचकर पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत स्कूल जाकर शिकायत करनी चाही, लेकिन वहां भी प्रिंसिपल ने अभद्रता दिखाते हुए उन्हें धमकाया।

वीडियो देख भड़के लोग

वायरल वीडियो में प्रिंसिपल बार-बार छात्रा को चुनौती देती हुई नजर आती हैं। वह कहती हैं, "पकड़ मेरा हाथ, जान से मार न दूं तो कहना." इतना ही नहीं, गुस्से में उन्होंने वहीं पर छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया।

यह देखकर परिवार और स्थानीय लोग बेहद नाराज दिखे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सवाल उठाया कि आखिर कोई शिक्षक बच्चों से इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकता है। लोग मांग कर रहे हैं कि प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

घटना के बाद छात्रा के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जिला स्कूल निरीक्षक (DIOS) को भी पूरी जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए DIOS ने प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पुलिस भी वीडियो और बयान के आधार पर जांच कर रही है। यह मामला शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है और यह पूछने को मजबूर करता है कि क्या ऐसे लोगों के हाथ में बच्चों की जिम्मेदारी होनी भी चाहिए या नहीं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन