वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- 'इंडिया का हल्क'

Man Carrying Bike : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक 100 किलो से ज्यादा वजनी मोटरसाइकिल को कंधे पर उठाकर सड़क पर चलता नजर आ रहा है।

हितेश तिवारी

Motorcycle on Shoulder Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में एक युवक करीब 100 किलो से ज्यादा वजनी मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाकर सड़क पर आराम से चलता दिखाई देता है। युवक का अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरानी से उसे देखते रह जाते हैं।

वीडियो में ऐसा लगता है मानो उसने कोई हल्का सामान उठा रखा हो, जबकि बाइक का वजन काफी ज्यादा माना जाता है। इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग युवक की ताकत को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कंधे पर मोटरसाइकिल उठाकर चला शख्स

वीडियो में युवक बिना किसी हड़बड़ाहट के बाइक को कंधे पर रखकर आगे बढ़ता नजर आता है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का अनुमान है कि शायद मोटरसाइकिल खराब हो गई होगी और उसे किसी कारणवश उठाकर ले जाना पड़ा।

वहीं कई यूजर्स का मानना है कि युवक अपनी शारीरिक ताकत दिखाने के लिए ऐसा कर रहा होगा। फिलहाल वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो देख लोग बोले- 'इंडिया का हल्क'

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा, "लगता है भाई ने कभी शोल्डर डे मिस नहीं किया।" दूसरे ने मजाक में कहा, "जिम वालों की छुट्टी कर दी।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह तो इंडिया का हल्क लग रहा है।"

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शायद बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया होगा या फिर उसमें कोई खराबी आ गई होगी। हालांकि, वीडियो की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है और युवक की ताकत चर्चा का विषय बनी हुई है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल