वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

गुरुग्राम में सड़क पर भरा पानी तो कैब की छत पर बैठकर करने लगा ऑफिस का काम, Video देख लोग बोले- WFH का नया लेवल

Gurugram Waterlogging : गुरुग्राम में जलभराव के कारण कैब ट्रैफिक में फंस गई तो एक शख्स ने छत पर बैठकर लैपटॉप से ऑफिस का काम शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Cab Roof WFH : गुरुग्राम में मानसून की बारिश के बाद सड़कें जलमग्न होने से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। इस बीच एक शख्स ने ऐसी तरकीब निकाली कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, ऑफिस जाते समय उसकी कैब जलभराव के कारण सड़क पर फंस गई। आसपास वाहनों की लंबी कतार लगी थी और ट्रैफिक बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा था।

ऐसे हालात में ऑफिस पहुंचना मुश्किल था, लेकिन शख्स ने काम रोकने के बजाय कैब की छत को ही अपना अस्थायी ऑफिस बना लिया। वह कैब की छत पर बैठ गया और सामने लैपटॉप खोलकर ऑफिस का काम करने लगा। इस दौरान वह कथित तौर पर ऑफिस की कॉल भी अटेंड करता दिखाई दिया।

गुरुग्राम में जलभराव के बीच कैब की छत बनी ऑफिस

इस पूरे मामले का वीडियो X यूजर लक्षय मेहता ने अपने अकाउंट पर शेयर किया। पोस्ट के मुताबिक, शख्स ऑफिस जाने के रास्ते में था, तभी जलभराव की वजह से उसकी कैब खराब हो गई और वह भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गया। स्थिति को देखते हुए उसने अपने ऑफिस में फोन किया और वहां से वर्क फ्रॉम होम की अनुमति ले ली।

इसके बाद उसने किसी सुरक्षित जगह या घर लौटने का इंतजार करने के बजाय कैब की छत पर बैठकर काम शुरू कर दिया। वीडियो में आसपास पानी से भरी सड़क और जाम में फंसे कई वाहन नजर आ रहे हैं, जबकि शख्स लैपटॉप खोलकर अपने काम में व्यस्त दिखाई देता है। उसकी इस कोशिश ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

ऑफिस नहीं पहुंच पाया तो शुरू कर दिया WFH

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अनोखे अंदाज में किए गए WFH को लेकर खूब मजे लिए। कई लोगों ने कहा कि शख्स ने 'वर्क फ्रॉम होम' का मतलब ही बदल दिया है। कुछ यूजर्स ने इसे फ्लेक्सिबल वर्किंग का सबसे अलग उदाहरण बताया, जबकि कई लोगों ने मानसून के दौरान गुरुग्राम में होने वाले जलभराव और ट्रैफिक जाम से इसे जोड़कर देखा।

लोगों का कहना था कि ऑफिस तक पहुंचना संभव नहीं था, इसलिए शख्स ने जहां जगह मिली, वहीं से काम शुरू कर दिया। यह वीडियो उन लोगों के लिए भी काफी रिलेटेबल रहा, जो बारिश और ट्रैफिक के कारण अक्सर ऑफिस पहुंचने में परेशानी का सामना करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे