सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को सिविल इंजीनियर ने रौंदा 
वायरल

सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को सिविल इंजीनियर ने रौंदा, देखें खौफनाक VIDEO

गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 37 में हाईवे पर दो दोस्तों को कुचलकर भागने वाले कार चालक मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

अर्पित शुक्ला

गुरुग्राम के एक सिविल इंजीनियर को दो लड़कों को कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक लड़का- जो लॉ छात्र था, उसकी मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये घटना कथित तौर पर गाड़ी चलाते समय नींद आने की वजह से हुई।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 24 जून का है। जब हर्ष और मोक्ष नाम के छात्र सुबह तीन बजे मोटरसाइकिल से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित चंचल ढाबे पर पहुंचे और कार ने टक्कर मार दी।

देखें वीडियो

मोक्ष ने बताया कि ढाबे पर भीड़ थी, इसलिए हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हर्ष की मुलाकात अभिषेक नाम के एक पुराने दोस्त से हुई और वो सर्विस लेन की रेलिंग के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी एक तेज़ रफ़्तार स्कोडा कार ने हर्ष और अभिषेक को टक्कर मार दी, जिससे वो 10 मीटर दूर जा गिरे और उनको गंभीर चोटें आईं। ड्राइवर मौके से भाग गया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया।

हर्ष की मौत

हर्ष और अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां हर्ष को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं अभिषेक को गंभीर चोटों के बाद इलाज चल रहा है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने ड्राइवर को ढूंढ निकाला, ड्राइवर की पहचान बाद में 31 वर्षीय मोहित के रूप में हुई, जो एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप के अनुसार, मोहित से पूछताछ के दौरान पता चला कि मोहित काम से लौट रहा था और गाड़ी चलाते समय उसे नींद आ गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। हर्ष के पिता संतोष कुमार ने सेक्टर 37 थाने में लापरवाही तथा तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हुई मौत के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर