वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

आंधी में उड़ता मंडप, दूल्हे ने थामे रखा ‘शादी का सपना’, वीडियो हुआ वायरल

Storm Wedding Viral Video : तेज आंधी में उड़ते मंडप को बचाने के लिए दूल्हा और लोग जुटे, वीडियो देख लोग ले रहे मजे। यह वीडियो शादी के बीच आई मुश्किल और दूल्हे की जिद को मजेदार अंदाज में दिखाता है।

हितेश तिवारी

Groom Saves Mandap Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी का माहौल अचानक आई तेज आंधी की वजह से पूरी तरह बदल जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर लगा शादी का मंडप तेज हवा के कारण उड़ने की कगार पर पहुंच जाता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे पकड़कर संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं, ताकि पूरा सेटअप बिखर न जाए।

आंधी आई तो दुल्हा मंडप पकड़कर खड़ा रहा

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात यह है कि दूल्हा खुद भी मंडप को पकड़कर उसे बचाने में जुट जाता है। वीडियो में साफ दिखता है कि तेज हवाओं के बीच दूल्हा और अन्य लोग पूरी ताकत लगाकर मंडप को थामे हुए हैं, ताकि शादी की तैयारियों पर पानी न फिर जाए।

आंधी इतनी तेज है कि मंडप बार-बार उड़ने की कोशिश करता है, लेकिन सभी लोग मिलकर उसे संभालते रहते हैं। यही नजारा सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोगों ने मजेदार अंदाज में की दुल्हे की तारीफ

यह वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रकृति वाइब चेक कर रही है, दूल्हा पास हो गया,” तो दूसरे ने मजाक में कहा, “भगवान इशारा दे रहे हैं।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आंधी आए या तूफान, आज तो दुल्हन लेकर ही जाऊंगा।” कुल मिलाकर, यह वीडियो शादी के बीच आई मुश्किल और उसमें दूल्हे की जिद को मजेदार अंदाज में दिखाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा