वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में दूल्हे के पिता की सीख ने जीता दिल, बोले- ‘बराबरी से निभाना रिश्ता’

Viral Groom Father Speech : शादी समारोह में दूल्हे के पिता ने अपने बेटे को बराबरी और सम्मान का संदेश दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Wedding Viral Video : शादियों में अक्सर कई ऐसे पल होते हैं जो जिंदगीभर याद रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के पिता की बातों ने सभी का दिल जीत लिया।

वीडियो में शादी का माहौल बेहद खुशनुमा नजर आता है, जहां दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठकर रस्में पूरी कर रहे होते हैं। पवित्र अग्नि के सामने दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे होते हैं। इसी दौरान समारोह खत्म होने के बाद दूल्हे के पिता मंच पर आते हैं और अपने बेटे को एक खास संदेश देते हैं।

दूल्हे के पिता ने बेटे को दी सीख, बराबरी से निभाना रिश्ता

दूल्हे के पिता अपने बेटे को संबोधित करते हुए कहते हैं कि हमारी संस्कृति में पुरुषों को कई विशेष अधिकार मिलते हैं, लेकिन उन्हें इन विशेषाधिकारों को पीछे छोड़ देना चाहिए। वह अपने बेटे से कहते हैं कि जब वह अपने नए घर जाए, तो एक बेटे, साथी और बराबर के सदस्य के रूप में जाए।

साथ ही वह अपनी बहू और उसके परिवार का उतना ही सम्मान करने की सलाह देते हैं, जितना वह अपने परिवार का करता है। उनके ये शब्द सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो जाते हैं और पूरे हॉल में सन्नाटा छा जाता है। यह संदेश सिर्फ दूल्हे के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी सीख के रूप में सामने आता है।

लोगों ने दूल्हे के पिता की सोच की जमकर तारीफ की

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने दूल्हे के पिता की सोच की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे एक आदर्श संदेश बताया और कहा कि समाज को ऐसे विचारों की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “आपकी सोच को सलाम,” वहीं दूसरे ने कहा, “हमें आप जैसे और पुरुष चाहिए।” कुछ लोगों ने इसे एक पिता द्वारा अपने बेटे को दी गई सबसे खूबसूरत सीख बताया। यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि रिश्तों की नींव बराबरी और सम्मान पर ही टिकती है।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल