Screen Grabbed From Video 
वायरल

चाय का स्‍टॉल हटाए जाने पर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दामिनी सिंह

बिहार : बिहार के पटना में चाय का स्‍टॉल (Tea Stall) लगाकर सुर्खियों में आने वाली ग्रेजुएट प्रियंका गुप्‍ता (Priyanka Gupta) चायवाली के नाम से मशहूर है। लेकिन हाल ही में प्रियंका गुप्‍ता के चाय के ठेले को नगर निगम (Municipal Corporation) द्वारा जब्‍त कर लिया गया था। जिसके बाद से ही प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं। अपने टी स्टाल को नगर निगम द्वारा जब्‍त करने पर अपना दर्द बयां कर रही हैं। प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उनकी दुकान पर कमिश्नर भी चाय पीने आते हैं और उन्होंने कहा था की स्टॉल कोई नहीं हटाएगा। इसके बावजूद बिना किसी नोटिस के उनका स्टॉल हटा दिया गया।  पटना वूमंस कॉलेज की छात्रा प्रियंका का कहना है कि चाय का स्‍टॉल ही उनका सबकुछ है। उनकी रोजी-रोटी ओर उनका रोजगार है। उन्‍होंने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह दुकान खोल सकें। वह चाय के स्‍टॉल से धीरे-धीरे पैसे इकट्ठा कर रही थी ताकि वो  स्‍टॉल को दुकान में ट्रांसफर कर सके। 

लालू प्रसाद यादव से लगाई गुहार

प्रियंका गुप्ता मदद की गुहार लेकर लालू प्रसाद यादव के पास पहुंची और उन्हें इस बारे में सारी जानकारी दी। जिसके बाद गुरुवार को करीब 9 बजे प्रियंका गुप्ता को उनका स्‍टॉल उन्‍हें लौटा दिया गया। गौरतलब कि प्रियंका गुप्ता ने अपनी चाय की दुकान से काफी पॉपुलरिटी हासिल की है। हाल ही में उसकी दुकान पर साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी उनके स्टॉल पर खड़े होकर चाय की चुस्की ले चुके हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल