वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

गाय को बचाने के लिए बाइक सवार ने अपनी जान जोखिम में डाली, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Cow Rescue Video : गाजियाबाद के व्यस्त फ्लाईओवर पर फंसी गाय को बचाने के लिए एक बाइक सवार ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Biker Saves Cow : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाय व्यस्त फ्लाईओवर के बीचों-बीच फंसी हुई दिखाई दे रही है। आसपास से तेज रफ्तार में कारें और दूसरे वाहन गुजर रहे थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने गाय को मुश्किल में देखा और अपनी बाइक रोक दी। इंस्टाग्राम यूजर Shri Sudh ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में वह बताते हैं कि बाइक सवार ने गाय को खतरनाक स्थिति में देखा तो उसकी मदद करने का फैसला किया।

ट्रैफिक के बीच बाइक से गाय को पहुंचाया किनारे

वीडियो में बाइक सवार धीरे-धीरे गाय के पास पहुंचता है और उसके साथ-साथ बाइक चलाते हुए उसे सड़क के किनारे की ओर ले जाने की कोशिश करता है। वह बेहद सावधानी से गाय को वाहनों के रास्ते से हटाता नजर आता है। इस दौरान फ्लाईओवर पर लगातार गाड़ियां गुजरती रहती हैं और बाइक सवार खुद भी ट्रैफिक के बीच मौजूद रहता है।

इसके बावजूद वह गाय को अकेला नहीं छोड़ता। धीरे-धीरे वह उसे सड़क के सुरक्षित हिस्से तक पहुंचा देता है। वीडियो में बाइक सवार का यह प्रयास साफ दिखाई देता है कि उसने बिना किसी पहचान या तारीफ की उम्मीद के एक बेजुबान जानवर की मदद करने का फैसला किया।

लोगों ने बाइक सवार की जमकर तारीफ की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बाइक सवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उसके इस काम को इंसानियत और करुणा की मिसाल बताया। वीडियो शेयर करने वाले श्री सुध ने भी बाइक सवार की तारीफ करते हुए कहा कि उसने मदद इसलिए नहीं की कि उसे कोई पहचान या तारीफ मिले, बल्कि उसने एक बेजुबान जानवर को मुसीबत में देखकर उसकी मदद की।

कुछ यूजर्स ने ऐसे लोगों को सम्मान देने की बात कही, जबकि एक यूजर ने तो जरूरतमंद जानवर की मदद करने वाले इंसान को 'भगवान का रूप' तक बता दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को यह संदेश भी दे रहा है कि छोटी-सी संवेदनशील पहल किसी की जान बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता