श्रद्धालुओं से अपील करते हुए विजय विश्वास पंत (सोर्स-सोशल मीडिया) 
वायरल

'उठिए स्नान करिए...भगदड़ मचने की आशंका है', इस अधिकारी ने पहले ही भांप लिया था ख़तरा? वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में अधिकारी लोगों से अपील करते नजर आए कि यहां बहुत लोग आएंगे, और भगदड़ मचने की आशंका है। आप पहले आए हैं, आपको पहले अमृत स्नान करना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि उठकर स्नान करें।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दूसरे स्नान से पहले मची भगदड़ के ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मेला क्षेत्र के कमिश्नर विजय विश्वास पंत देर रात से ही लोगों से जल्द से जल्द स्नान करने की अपील कर रहे थे। उन्होंने भगदड़ की आशंका पहले ही जता दी थी। इस वीडियो में वह संगम तट पर सो रहे लोगों को जगा रहे हैं और उनसे स्नान करने की अपील कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेला क्षेत्र के कमिश्नर विजय विश्वास पंत देर रात भी वहां मौजूद थे और खुद माइक हाथ में लेकर लोगों से स्नान करने की अपील कर रहे थे। वीडियो में वह कहते हैं कि सभी श्रद्धालु सुन लें...यहां लेटने से कोई फायदा नहीं है, जो सोवत है सो खोवत है। इसलि उठ जाइए...उठिए और स्नान करिए और यह आपकी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

कुंभ मेला आयुक्त का वीडियो वायरल

अधिकारी लोगों से अपील करते नजर आए कि यहां बहुत लोग आएंगे, और भगदड़ मचने की आशंका है। आप पहले आए हैं, आपको पहले अमृत स्नान करना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि उठकर स्नान करें। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है।

जानिए कैसे मची भगदड़?

जानकारी के अनुसार, इस घोषणा के बाद भी लोग वहां से नहीं हटे और जिसका पहले से डर था, वही हुआ। लोगों का कहना है कि संगम की नोज पर बड़ी संख्या में लोग सो रहे थे, तभी रात करीब एक बजे श्रद्धालुओं की भीड़ आ गई, जिसके बाद दबाव बढ़ा और भगदड़ मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में 15 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

महाकुंभ के लिए बना अस्थायी जिला

कुंभ मेला 2025 में आने वाले लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेला जिला नाम से एक अस्थायी जिला स्थापित किया। इस जिले में चार तहसीलों के 67 गांव शामिल हैं और इसका प्रशासन आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद द्वारा चलाया जा रहा है जिन्हें यहां का जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल