वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)  
वायरल

बेंगलुरु ट्रैफिक पर जर्मन महिला का मजेदार वीडियो वायरल, कैब राइड में करती दिखीं काम-खाना-मीटिंग

Bengaluru Traffic Viral Video : बेंगलुरु के ट्रैफिक पर एक जर्मन महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कैब में फंसे समय का इस्तेमाल खाना खाने, एडिटिंग के लिए कर रही हैं।

हितेश तिवारी

German Woman in Bengaluru Traffic : आईटी हब के रूप में मशहूर बेंगलुरु एक बार फिर अपने ट्रैफिक जाम को लेकर चर्चा में है। इस बार वजह बनी हैं जर्मनी की एक महिला लिज़, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह कैब में बैठी हैं और बता रही हैं कि बेंगलुरु में लंबी कैब राइड के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती है, क्योंकि ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि सफर में घंटों लग जाते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में दिखाया कि कैसे वह कैब में ही खाना खा रही हैं, लैपटॉप पर एडिटिंग कर रही हैं और फोन कॉल भी ले रही हैं।

जर्मन महिला ने निकाला बेंगलुरु ट्रैफिक का हैक

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Bangalore traffic, we’re all part of it.” उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज शहरवासियों को खूब पसंद आया। स्थानीय लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि “नम्मा बेंगलुरु में बाहर निकलने से पहले पूरी प्लानिंग करनी पड़ती है।”

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बारिश के दिनों में तो ट्रैफिक के दौरान अच्छी-खासी झपकी भी ली जा सकती है। कई लोगों ने यह भी कहा कि ट्रैफिक के कारण उन्हें रास्ते में ही ऑफिस का काम करना पड़ता है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

बेंगलुरु देश का बड़ा स्टार्टअप हब माना जाता है, लेकिन तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या ने यहां की ट्रैफिक समस्या को गंभीर बना दिया है। आए दिन जाम की वजह से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

हालांकि, इस वीडियो ने दिखाया कि लोग अब इस परेशानी को भी हंसी-मजाक में लेना सीख गए हैं। यही कारण है कि यह वीडियो न केवल वायरल हुआ, बल्कि शहर की रोजमर्रा की सच्चाई को भी सरल और मजेदार तरीके से सामने ले आया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी