वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जर्मन महिला ने पहली बार खाया गोलगप्पा, महिला के मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

German Woman Tries Golgappa : जर्मनी की एक महिला ने पहली बार भारतीय स्ट्रीट फूड गोलगप्पा चखा। नाम बोलते समय उसने इसे मजाकिया अंदाज में 'टोलगप्पा' कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Foreigner Tries Indian Food : भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। खासकर गोलगप्पा (पानीपुरी) विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा डिश बनता जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जर्मन महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार गोलगप्पा खाती नजर आती है। इस दौरान सबसे मजेदार पल तब आया, जब वह 'गोलगप्पा' का नाम सही से नहीं बोल पाई और उसे 'टोलगप्पा' कह दिया। महिला का मासूम अंदाज और खुशी से भरा रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जर्मन महिला ने पहली बार खाया गोलगप्पा

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @carinaxaman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला गोलगप्पे के ठेले पर खड़ी दिखाई देती है और इस मशहूर भारतीय स्ट्रीट फूड को चखने की तैयारी करती है। नाम बोलने की कोशिश में वह गलती से 'गोलगप्पा' की जगह 'टोलगप्पा' कह देती है।

इसके बाद वह एक गोलगप्पा उठाती है, जबकि उसका साथी उसे सलाह देता है कि इसे एक ही बार में खाना होता है। पहला गोलगप्पा खाते ही उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है और वह मुस्कुराते हुए कहती है, "भारतीय खाना वाकई बहुत अच्छा है।" वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "उसने इसे 'गोलगप्पा' कहा। पहली बार गोलगप्पा खा रही हूं।"

मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जर्मन महिला की सादगी और उत्साह की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि उसका 'टोलगप्पा' कहना बेहद प्यारा लगा। वहीं, कई यूजर्स ने भारतीय स्ट्रीट फूड की दुनिया में उसका स्वागत किया और कहा कि अब उसे समोसा, कचौरी और चाट जैसी दूसरी डिशेज भी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

कुछ लोगों ने लिखा कि भारतीय खाने का असली स्वाद ही लोगों को अपना बना लेता है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि स्वाद और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती और भारतीय खान-पान दुनिया भर के लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते