बरसाना में लस्सी दुकानदारों के बीच मारपीट (सोर्स- वीडियो) 
वायरल

बरसाना: लस्सी दुकानदारों के बीच 'कुल्हड़ युद्ध', VIDEO देख भूल जाएंगे 'चाट युद्ध'

Barsana Kulhad War: जिस तरह से इस युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उससे तो यह साफ है कि बागपत के 'चाट युद्ध' की तरह बरसाने का यह 'लस्सी संग्राम' या कुल्हड़ युद्ध भी मशहूर होने वाला है।

अभिषेक सिंह

Mathura Lassi Battle: बागपत के चाट युद्ध की तस्वीरें तकरीबन हर एक जेहन में मौजूद होंगी। लेकिन अब मथुरा के बरसाना से एक ऐसे युद्ध का वीडियो सामने आया है जो आपके मन पर अपनी छाप छोड़कर बागपत चाट युद्ध की स्मृतियों को विस्मृत कर देगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के वायरल हो रहा है।

वीडिया मथुरा के बरसाना का है जहां ग्राहकों को आकर्षित करने को लेकर लस्सी बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में भीषण संग्राम में तब्दील हो गई। इस भयंकर युद्ध में सबसे खास बात यह रही कि दोनों तरफ से एक दूसरे पर कुल्हड़ बरसाए जा रहे थे।

वायरल हुआ 'लस्सी संग्राम' का वीडियो

जिस तरह से इस युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उससे तो यह साफ जाहिर है कि बागपत के 'चाट युद्ध' की तरह बरसाने का यह 'लस्सी संग्राम' या कुल्हड़ युद्ध भी मशहूर होने वाला है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही दुकानदारों के गुटों की तरफ से लाठी-डंडे और लात-घूंसे से ज्यादा एक-दूसरे पर कुल्हड़ बरसाए जा रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर और कुल्हड़ चल रहे हैं। कुछ लोग डंडे से हमला करते दिख रहे हैं, तो कुछ कुल्हड़ फेंक कर मार रहे हैं। इसी बीच एक महिला के माथे पर कुल्हड़ लगता है और वह सड़क पर गिर जाती है। इस बावजूद यह संग्राम नहीं थमता है और मारपीट चालू रहती है।

'कुल्हड़ युद्ध' पर क्या बोली पुलिस?

घटना पर मथुरा ग्रामीण एसपी ने एक बाइट जारी करते हुए कहा कि जनपद मथुरा, थाना बरसाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्षों में मारपीट होना दिखाया गया है। मामले की जांच कराई गई है।

एसपी ने बताया कि घटना थाना बरसाना में कस्बा में सुदामा चौक है, जहां पर दो लस्सी विक्रेताओं में लस्सी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर मारपीट हुई है। इसमें लस्सी के कुल्हड़ों द्वारा चोट पहुंचई गई है। एक महिला को चोट आई है। उसका तत्काल हम लोगों ने मेडिकल कराया है। इस प्रकरण में तहरीर प्राप्त की जा रही है।

आपको बता दें कि 22 फरवरी 2021 को बागपत जिले के बड़ौत बाजार में भी ऐसी ही मारपीट हुई थी, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां दो चाट दुकानदारों के बीच 'ग्राहक बुलाने' को लेकर 'जंग' हो गई थी। पूरा बाजार 'रणक्षेत्र' बन गया था और खूब जमकर मारपीट हुई थी। यह मारपीट मशहूर होने के पीछे एक चाट दुकानदार के वैज्ञानिक आइंस्टीन जैसे बाल होना भी एक कारण था।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता