-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Haryanas Psycho Killer Sandeep Lohar Encountered In Up
हरियाणा का साइको किलर बागपत में ढेर, यूपी पुलिस और STF ने किया एनकाउंटर
- Written By: Saurabh Pal
यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर हरियाणा के साइको किलर संदीप लोहार को ढेर कर दिया। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व हत्या के दर्जनों मामले दर्ज थे।

संदीप लोहार, बरामद बाइक (फोटो-सोशल मीडिया)
बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में हरियाणा का साइको किलर संदीप लोहार रविवार की देर रात एनकाउंटर में मारा गया। उसपर एक एक लाख रूपये का इनाम था। यह एनकाउंटर यूपी पुलिस और STF ने संयुक्त रूप से किया। उसपर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट, मर्डर समेत करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज थे।
संदीप के खिलाफ यूपी के कानपुर में ट्रक चालक से लूट हत्या का एक मामला दर्ज था। इसी मामले में पुलिस उसके पीछे पड़ी थी। वह ट्रक ड्राइवरों को बहुत ही बेरहमी से मारता था, जिसके चलते ड्राइवरों में उसके नाम का खौफ था। इसलिए पुलिस ने उसे साइको किलर नाम दिया था। वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था।
एसपी सूरज राय ने बताया कि 15 मई की रात संदीप लोहार ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर कानपुर में ट्रक से चार करोड़ रुपए की निकिल प्लेट लूटी थी। इसके बाद से वह फऱार चल रहा था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। इसकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
एनकाउंटर में मारा गया संदीप
एसपी के मुताबिक रविवार की शाम को गुप्त सूचना मिली की संदीप बागपत जिले के मवीकलां में है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो संदीप की तरफ से गोली चलाई गई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदीप के पैर में एक और सीने में दो गोलियां लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इस एनकाउंटर में एसटीएफ सिपाही सुनील कुमार गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरनाथ यात्रा: जम्मू में सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, डॉग स्क्वायड तैनात
2012 से पहले ट्रक ड्राइवर था संदीप
जानकारी के मुताबिक संदीप लोहार भी एक ट्रक ड्राइवर था। अपराध किया दुनिया में उसने 2012 में कदम रखा था। जिस ट्र को वह चलाता था। उसमें लोड सामान बेच कर दिया था। इसके बाद रोहतक के कलानौर थाने में FIR दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने अपना गिरोह बनाया और अपराध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने हिसार, गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लूट व हत्या की वारादात को अंजम दिया। इसके बाद भी उसके खिलाफ 5 साल तक एक भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। 2021 में रोहतक में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में रोहतक में चोरी समेत तीन घटनाओं को अंजाम दिया। 2025 में कानपुर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
Haryanas psycho killer sandeep lohar encountered in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
Jul 28, 2026 | 12:13 PM20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू
Jul 28, 2026 | 12:08 PMमरीजों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी! नागपुर के चर्चित नकली दवा कांड में आरोपी रमण तनेजा की जमानत अर्जी खारिज
Jul 28, 2026 | 12:00 PMGold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Jul 28, 2026 | 11:56 AMBhojpuri Bawaal: काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच मचा घमासान, निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा विवाद
Jul 28, 2026 | 11:55 AMMumbai Electric Bus: बेस्ट का मेगा प्लान, ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें
Jul 28, 2026 | 11:52 AM4 और 10 साल की बच्चियों से 65 साल के शख्स ने कई-बार की दरिंदगी, पड़ोसी की सतर्कता से खुला राज
Jul 28, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













