वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डिनर के बाद बिल कौन देगा? दोस्तों ने निकाली ऐसी ट्रिक, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

Dinner Bill, Payment Trick दोस्तों के साथ डिनर के बाद बिल को लेकर होने वाली बहस को खत्म करने की एक मजेदार ट्रिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वेटर तय करता है कि पेमेंट कौन करेगा।

हितेश तिवारी

Fiends Dinner Bill : जब दोस्त एक साथ बाहर डिनर या पार्टी पर जाते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल अक्सर खाने के बाद आता है- बिल कौन भरेगा? कई बार दोस्त आपस में तय कर लेते हैं, लेकिन अक्सर “आज तू दे दे” वाली बहस शुरू हो जाती है।

इसी रोजमर्रा की स्थिति को मजेदार अंदाज में सुलझाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और इस ट्रिक को अपनाने की बात भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

वायरल वीडियो में कुछ दोस्त रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने मोबाइल फोन टेबल पर रख देते हैं। इसके बाद वे वेटर को बुलाते हैं और उससे कहते हैं कि बिना देखे किसी एक फोन को उठा ले।

दोस्तों का कहना होता है कि जिस फोन को वेटर उठाएगा, उसी फोन के मालिक को पूरा बिल चुकाना पड़ेगा। मजेदार बात यह है कि वेटर को यह भी कहा जाता है कि फोन महंगा है या सस्ता, इस पर ध्यान न दे। वेटर जैसे ही एक फोन चुनता है, उस फोन का मालिक हंसते हुए बिल देने आगे बढ़ जाता है।

लोगों ने वीडियो पर किए फनी कमेंट

इस पूरे सीन को वीडियो में कैद किया गया है और यही क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। Instagram पर @rathoad_engineer नाम के यूजर ने इस Reel को शेयर किया है। करीब 52 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में लोग इस आइडिया को “बढ़िया,” “फनी” और “हर ग्रुप के काम का” बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि बाहर से हंसने वाला दोस्त अंदर से रो रहा होगा, जबकि कुछ ने कहा कि अगली पार्टी में यही नियम लागू होगा।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप