वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वर्ल्ड वॉर शुरू हुआ तो भारत में होंगे शिफ्ट, विदेशी महिलाओं ने हिंदी में बनाया मजेदार वीडियो

Foreign Women Viral Video : सोशल मीडिया पर दो विदेशी महिलाओं का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे देसी अंदाज में हिंदी बोलते हुए भारत को सबसे सुरक्षित देश बता रही हैं।

हितेश तिवारी

Foreign Women About India : दुनियाभर में इन दिनों युद्ध और तनाव की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर अलग-अलग देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर लोग चिंता जता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का मूड हल्का कर दिया है।

वीडियो में दो विदेशी महिलाएं देसी अंदाज में हिंदी बोलती नजर आ रही हैं और भारत को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बता रही हैं। उनकी बातों और एक्सप्रेशन ने इंटरनेट पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो की शुरुआत में एक विदेशी महिला कहती है कि अगर दुनिया में कभी वर्ल्ड वॉर शुरू हुआ तो वह इंडिया शिफ्ट हो जाएगी, क्योंकि यहां उसे सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा।

विदेशी महिलाओं का देसी अंदाज हुआ वायरल

इसके बाद दूसरी महिला उससे पूछती है कि अगर भारत पर हमला हो गया तो क्या होगा? इस पर पहली महिला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देती है कि ऐसा होना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि दुनिया के कई बड़े देश भारत के दोस्त हैं।

लेकिन वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब दूसरी महिला पूछती है कि अगर एलियंस ने हमला कर दिया तो? इस सवाल पर पहली महिला हंसते हुए कहती है कि तब भी कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि UP-बिहार वाले एलियंस को भोजपुरी गाने सुना देंगे।

इसके बाद दिन-रात दावत, पैसा और “लौंडा नाच” चलेगा। यही डायलॉग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में जब दूसरी महिला पूछती है कि क्या UP-बिहार के लोग इतने crazy होते हैं, तो जवाब मिलता है, “Crazy नहीं… भौकाली हैं।”

लोगों को पसंद आ रहा विदेशी महिलाओं का वायरल वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि “एक बिहारी सौ पर भारी।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “अगर एलियंस बिहार पहुंच गए तो वापस नहीं जा पाएंगे।”

लोगों को सबसे ज्यादा पसंद यह बात आ रही है कि दोनों विदेशी महिलाएं बेहद मजेदार अंदाज में हिंदी बोल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब विदेशी लोग भी भारतीय मीम कल्चर और देसी ह्यूमर को समझने लगे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे