वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लंदन के मुकाबले भारत ज्यादा सुरक्षित, विदेशी महिला ने इंडिया ट्रिप के बाद शेयर किया अनुभव

London vs India Safety : भारत घूमने आई विदेशी ट्रैवलर एम्मा ने दावा किया कि उन्हें भारत में खुलेआम फोन इस्तेमाल करने में लंदन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ।

हितेश तिवारी

Foreign Traveller in India : भारत आने से पहले विदेशी ट्रैवलर एम्मा ने भी वही बातें सुनी थीं जो अक्सर पर्यटकों को बताई जाती हैं-अपने सामान का ध्यान रखना, सार्वजनिक जगहों पर फोन ज्यादा न दिखाना और सतर्क रहना। लेकिन भारत के कई हिस्सों की यात्रा करने के बाद उनका अनुभव बिल्कुल अलग निकला।

एम्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्हें भारत में फोन हाथ में लेकर घूमने में उतना तनाव नहीं हुआ, जितना उन्हें अपने शहर लंदन में महसूस होता है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लंदन की तुलना में भारत ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ

एम्मा ने अपनी यात्रा के दौरान केरल, वर्कला, गुवाहाटी और मेघालय जैसे कई स्थानों का दौरा किया। वीडियो में वह इन जगहों पर आराम से फोन से रिकॉर्डिंग करती और घूमती नजर आती हैं। उन्होंने लिखा कि भारत आने से पहले उनके मन में जो धारणाएं थीं, यहां आने के बाद वे काफी हद तक बदल गईं।

उनके अनुसार, यात्रा के दौरान उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हर समय अपने फोन या सामान की चिंता करनी पड़े। वहीं उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लंदन में तो उनका फोन मानो हमेशा हाथ से चिपका रहता है क्योंकि वहां चोरी का डर लगातार बना रहता है।

भारतीय यूजर्स ने विदेशी ट्रैवलर के अनुभव का स्वागत किया

हालांकि एम्मा ने साफ किया कि उनका यह बयान किसी देश की सुरक्षा को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं है, बल्कि यह केवल उनका व्यक्तिगत अनुभव है। उन्होंने कहा कि हर देश और हर शहर की परिस्थितियां अलग होती हैं और यात्रियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कई भारतीय यूजर्स ने उनके अनुभव का स्वागत किया और कहा कि भारत की सकारात्मक तस्वीर भी दुनिया के सामने आनी चाहिए।

वहीं कुछ लोगों ने याद दिलाया कि किसी भी देश में सुरक्षा हर जगह एक जैसी नहीं होती। एम्मा के वायरल वीडियो हजारों लोगों ने पसंद किया है और कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी जगह को समझने का सबसे अच्छा तरीका वहां जाकर खुद अनुभव करना है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना