वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई में ब्लड टेस्ट कर विदेशी महिला हुई हैरान! बोली- कॉफी ऑर्डर करने से भी आसान है भारत का सिस्टम

India Healthcare System : मुंबई में ब्लड टेस्ट कराने पहुंची एक यूरोपीय महिला ने भारत की मेडिकल सुविधाओं की तारीफ की है। उसने कहा कि पूरी प्रक्रिया इतनी आसान थी कि कॉफी ऑर्डर करने से भी कम झंझट लगी।

हितेश तिवारी

Medical Tourism India : भारत में मेडिकल टूरिज्म लगातार बढ़ रहा है और अब एक विदेशी महिला के वायरल वीडियो ने इस विषय को फिर चर्चा में ला दिया है। यूरोप से आई लिज़ा नाम की एक यात्री ने मुंबई में करवाए गए अपने ब्लड टेस्ट का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे लाखों लोग देख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में लिज़ा ने बताया कि उन्हें एक हेल्थ प्रोग्राम शुरू करने से पहले कुछ मेडिकल जांच करवानी थीं। इसके लिए उन्होंने अपने ठिकाने के पास एक क्लिनिक खोजा और वहां अपॉइंटमेंट बुक कर लिया। उनका कहना था कि पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और तेज रही, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया।

यूरोपीय महिला ने भारतीय मेडिकल सुविधाओं की तारीफ की

वीडियो में लिज़ा बताती हैं कि उन्हें 12 ब्लड मार्कर की जांच करानी थी। क्लिनिक पहुंचने के बाद बिना किसी लंबी प्रक्रिया या इंतजार के उनका सैंपल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस जांच पर करीब 72 यूरो खर्च हुए, जो उन्हें थोड़ा महंगा जरूर लगा, लेकिन सुविधा और तेजी को देखते हुए वह संतुष्ट थीं।

सबसे खास बात यह रही कि जांच के नतीजे 24 घंटे से भी कम समय में उन्हें व्हाट्सएप पर मिल गए। लिज़ा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पूरी प्रक्रिया इतनी आसान थी कि उन्होंने इससे ज्यादा जटिल कॉफी ऑर्डर किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मेडिकल टूरिज्म एक बड़ा उद्योग बन चुका है और यहां स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षाकृत काफी सुलभ हैं।

दुनिया के सामने भारत की तेज स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई भारतीय यूजर्स ने कहा कि स्थानीय लोगों को ऐसे टेस्ट अक्सर इससे भी कम कीमत में मिल जाते हैं। कुछ लोगों ने ऑनलाइन हेल्थ ऐप्स और होम कलेक्शन सुविधाओं का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में मेडिकल सेवाएं अब और भी आसान हो गई हैं।

वहीं कई यूजर्स ने पश्चिमी देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था की तुलना भारत से करते हुए कहा कि भारत में डॉक्टर से मिलना, जांच कराना और रिपोर्ट प्राप्त करना कहीं अधिक सरल और तेज है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दुनिया के सामने भारत की सुलभ और तेज स्वास्थ्य सेवाओं की सकारात्मक तस्वीर पेश की है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे