वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारत छोड़ने के बाद विदेशी टूरिस्ट को ब्लिंकिट, स्विगी जैसे डिलीवरी ऐप्स सबसे ज्यादा याद आएंगे

Foreign Tourist India : भारत छोड़ने के बाद विदेशी टूरिस्ट को ब्लिंकिट, स्विगी और जोमैटो जैसे डिलीवरी ऐप्स सबसे ज्यादा याद आने वाले हैं।

हितेश तिवारी

India Travel Experience : हर साल बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट भारत घूमने आते हैं और यहां के कल्चर, खानपान और लोगों की मेहमाननवाजी से काफी प्रभावित होकर observed जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों के अनुभव खास नहीं होते, लेकिन ज्यादातर विदेशी भारत की खूबियों की तारीफ करते नहीं थकते।

इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी टूरिस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताता है कि भारत से लौटने के बाद उसे यहां की कौन-कौन सी चीजें सबसे ज्यादा याद आने वाली हैं। इस वीडियो को देखकर कई भारतीय यूजर्स भी उससे सहमत नजर आ रहे हैं।

विदेशी व्लॉगर ने बताया भारत छोड़ने के बाद क्या मिस करेगा

वायरल वीडियो में विदेशी व्लॉगर बताता है कि भारत छोड़ने के बाद उसे कुछ ऐसी चीजें याद आएंगी, जिन्हें भूल पाना आसान नहीं होगा। वीडियो में वह सबसे पहले भारत के यूनिक पेमेंट सिस्टम UPI, दूसरे नंबर पर ताजमहल और तीसरे नंबर पर ऑटो रिक्शा का जिक्र करता है।

हालांकि, व्लॉगर के इशारों के मुताबिक ये तीनों चीजें उसकी लिस्ट में सबसे ऊपर नहीं हैं। असल में उसे सबसे ज्यादा याद आने वाली चीज भारत की ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस है, जिसने उसकी लाइफ को काफी आसान बना दिया।

विदेशी व्लॉगर ने बताया ब्लिंकिट, स्विगी और जोमैटो को ज्यादा मिस करेगा

विदेशी व्लॉगर ने बताया कि भारत छोड़ने के बाद वह यहां के फूड और ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स जैसे ब्लिंकिट, स्विगी और जोमैटो को सबसे ज्यादा मिस करेगा। उसने कहा कि भारत में चंद मिनटों में घर तक सामान और खाना पहुंच जाना वाकई कमाल की बात है। यह Reel इंस्टाग्राम पर @dannykastory नाम के अकाउंट से शेयर की गई है, जिसे अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो पर 1 लाख 16 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने भी विदेशी की बात से सहमति जताई। किसी ने लिखा कि डिलीवरी वाले टिप की उम्मीद भी नहीं करते, तो किसी ने कहा कि UPI और डिलीवरी ऐप्स के बिना अब जीना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच